विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: 'ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरकार को...', हुड्डा ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर जताई कड़ी आपत्ति

Published: Fri, 06 Dec 2024 10:39 AM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर भूपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर भूपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

HighLights

  1. पूर्व सीएम बोले, किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों की बजाय पैदल जा रहे, फिर क्यों रोक रही सरकार।
  2. एमएसपी के सरकार के दावे पर उठाए सवाल, कहा-धान भी एमएसपी पर नहीं बिका।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। हुड्डा ने कहा कि पहले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली जाने पर सरकार को दिक्कत थी। तब सरकार ने किसानों से कहा था कि वे पैदल या निजी वाहनों से दिल्ली जा सकते हैं। किसानों ने सरकार की बात मानी तो उन्हें पैदल भी दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।

किसानों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का अधिकार है, यदि वे कानून हाथ में लेते हैं तो यह उचित नहीं है। नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने सरकार द्वारा किसानों को एमएसपी देने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार तो धान भी एमएसपी पर नहीं बिका।

पूर्व सीएम बोले, किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों की बजाय पैदल जा रहे, फिर क्यों रोक रही सरकार। एमएसपी के सरकार के दावे पर उठाए सवाल, कहा-धान भी एमएसपी पर नहीं बिका।

राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार खड़ा करने से इन्कार किया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास नंबर (विधायक) पूरे नहीं हैं। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेगी। हुड्डा के इस ऐलान के बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य में किसी तरह का राजनीतिक गतिरोध नहीं रहा है।

हुड्डा ने कहा, हर बार बीजेपी निकाय चुनाव में देरी करती है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा को तुरंत निकाय चुनाव कराने चाहिए। राहुल गांधी को संभल जान से रोकने को भी हुड्डा ने अलोकतंत्रिक करार दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उसकी बात को सुना जाना चाहिए। राहुल गांधी अकेले पीड़ित परिवारों से मिलने जाना चाहते थे। बावजूद इसके उनको रोकना पूरी तरह उनके संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना है।

बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच को लेकर एक बार फिर से टीकरी बॉर्डर को सील करने की तैयारी हो गई है। अगर किसानों का पैदल कूच टीकरी बॉर्डर के रास्ते होता है तो यहां पर बॉर्डर सील किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से दिल्ली सीमा में बॉर्डर पर बेरिकेडिंग शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi Farmers Protest LIVE: किसानों का 'मरजीवड़ा जत्था' आज दोपहर होगा रवाना, शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में अन्नदाता मौजूद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।