Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: रोहतक में बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन, ट्रैक्‍टर चलाकर पहुंचे CM नायब सैनी

    Updated: Fri, 03 May 2024 07:28 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा में अभी तक कुल 132 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। 10 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को विभिन्न दलों के 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत ...और पढ़ें

    रोहतक में बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन
    रोहतक में बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा ने किया नामांकन

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को विभिन्न दलों के 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रोहतक में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं टैक्टर चलाते हुए पहुंचे।

    अरविंद शर्मा ने पत्‍नी के भी दो नामांकन करवाए दाखिल

    रोहतक में भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने खुद तो तीन नामांकन दाखिल किए। साथ ही अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के भी दो नामांकन करवाए हैं। वहीं हिसार में इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला ने तो सिरसा में जजपा के रमेश खटक, कुरुक्षेत्र में जजपा के ही पाला राम सैनी और अंबाला में डॉ. किरण पूनिया ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

    यह भी पढ़ें: 'मोदी सरकार में दुश्मनों को सीमापार मारने की भी हिम्मत रखता है भारत', रोहतक में गरजे राजनाथ सिंह

    हरियाणा में अभी तक कुल 132 नामांकन दाखिल

    अभी तक कुल 132 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद और हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान जितेंद्र भारद्वाज की मौजूदगी में दो नामांकन पत्र भरे।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: 'जब तक राहुल गांधी ऐसी हरकत करते रहेंगे, भाजपा सत्ता में रहेगी' मनोहर लाल का पूर्व सीएम के गढ़ में हुंकार

    सोनीपत में भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडौली ने अपने नामांकन के साथ ही अपनी पत्नी गीता का भी पर्चा भरवाया है। फरीदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

    खबरें और भी