Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    34 साल बाद रोहतक छोड़ अब पंचकूला में तय होगी बीजेपी की राजनीति, ऐसा करने के पीछे क्या है कारण?

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 10:32 AM (GMT+05:30)

    हरियाणा बीजेपी (Haryana BJP) ने 34 साल बाद अपने राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र को रोहतक से पंचकूला स्थानांतरित करने का फैसला किया है। 1990 से भाजपा की ...और पढ़ें

    रोहतक के सेक्टर-36ए स्थित भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय
    रोहतक के सेक्टर-36ए स्थित भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय

    HighLights

    1. 1969 में करनाल से संचालित होता था प्रदेश कार्यालय
    2. फिर वर्ष1977 में चंडीगढ़ से होने लगा था इसका संचालन
    3. अब भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पंचकूला कार्यालय में बैठेंगे

    अरुण शर्मा, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी 34 वर्ष बाद राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बदलने जा रही है। 1990 से भाजपा की राजनीति की गतिविधियों का केंद्र रोहतक रहा है। अगले ही सात-आठ दिनों के अंदर रोहतक के बजाय भाजपा की राजनीति का केंद्र पंचकूला होगा।

    अब प्रदेश संगठन मंत्री अधिकतर समय पंचकूला में बैठेंगे। ऐसे में पंचकूला को ही भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से पुकारा जाएगा। हालांकि रोहतक से कार्यालय का संचालन जारी रहेगा।

    1990 में रोहतक से शुरू हुआ था संचालन

    जनसंघ के समय प्रदेश की राजनीति में डॉ. मंगलसेन का दबदबा था। दो दिसंबर 1990 में डॉ. मंगलसेन के निधन के बाद रोहतक के सोनीपत रोड पर किराए के भवन में भाजपा प्रदेश कार्यालय का संचालन शुरू हुआ था।

    इसी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 1996 से 2000 तक भाजपा के प्रदेश प्रभारी पद पर रहते हुए प्रवास पर रहे।

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी 1995 से 2000 तक संगठन मंत्री के नाते यहां रहे।जनसंघ के समय में 1969 में करनाल से प्रदेश कार्यालय संचालित होता था। 1977 में प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में स्थापित हुआ।

    आज पंचकूला में होगी परिसीमन व निकाय चुनाव को लेकर बैठक

    भाजपा के सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह से विधिवत संगठन मंत्री पंचकूला स्थित कार्यालय में बैठना शुरू करेंगे। भाजपा ने पंचकूला के कार्यालय से गतिविधियों के संचालन का एजेंडा तय कर लिया है। 2026 के परिसीमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    इसी तरह से प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर भी मंथन शुरू है। मंगलवार को पंचकूला में बैठक होनी है। इसमें परिसीमन को लेकर यह भी तय होगा कि ऐसे कौन-कौन से गांव हैं, जिनमें भाजपा आज तक विजयी नहीं हो सकी है। इसके साथ निकाय चुनाव की रणनीतिक दिशा तय करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CM नायब सैनी ने पूरा किया वादा, एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरी कर दी पक्की; विधानसभा में बिल पर लगी मुहर

    सरकार-संगठन में तालमेल होगा और सुदृढ़

    भाजपा के सूत्रों ने बताया कि देशभर में अधिकतर राज्यों में प्रदेश की राजधानी में ही संगठन के मुख्यालय संचालित हैं जबकि भाजपा का प्रदेश कार्यालय रोहतक से संचालित होता है।

    केंद्रीय संगठन ने प्रदेश की राजधानी के निकट ही मुख्यालय के संचालन के लिए आदेशित किया है। इसका मकसद सरकार और संगठन तालमेल को और सुदृड़ करना है।

    रोहतक में ही तीन जगह से हुआ संचालन

    रोहतक के सोनीपत रोड स्थित किराए के भवन से वर्ष 2000 में भाजपा प्रदेश कार्यालय हुडा काम्प्लेक्स में पार्टी की जमीन में संचालित किया गया। फिर अक्टूबर 2023 में रोहतक स्थित सेक्टर-36ए में प्रदेश कार्यालय चार हजार गज में स्थापित हुआ। चार मंजिला इस प्रदेश कार्यालय से लोकसभा चुनाव-2024 और विधानसभा चुनाव-2024 का संचालन भी हुआ।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में परिवारवाद पर बवाल, बीजेपी ने कांग्रेस को 'बापू-बेटा' कहकर किया टारगेट; हुड्डा ने भी दिया करारा जवाब