'किसी से डरता नहीं हूं, अगर जांच सही नहीं हुई फिर...', राम मंदिर चोरी विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
रोहतक में अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह जांच पूरी ...और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जांच सही नहीं हुई तो फिर बोलेंगे।
HighLights
बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बयान दिया
कहा, जांच पूरी होने पर ही आगे कुछ बोलेंगे
जांच सही न होने पर फिर से आवाज उठाएंगे
जागरण संवाददाता, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में शुक्रवार से अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को बृजभूषण शरण ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह शरण ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर कि बृजभूषण किसी से डरने वाला नहीं है।
पहले जो कहा था, वो व्यंग्य के तौर पर था। कहा कि इस मामले की अभी जांच हो रही हैं, इसलिए वो कुछ नहीं बोलेंगे, जब जांच पूरी हो जाएगी तब वो बताएंगे कि जांच सही हुई है या नहीं और यदि जांच सही नहीं होती है, तो फिर से बोलेंगे। बृजभूषण बोलने से डरता नहीं है।
अखिलेश यादव के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है, वह विपक्ष में है तो आरोप लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोप सही है, इसलिए जांच हो रही है नहीं तो जांच किस बात की होती। इतना ही नहीं जांच, एफआईआर और गिरफ्तारी हो रही है।
खबरें और भी
अगर किसी को बचाया जाएगा, तो उसके बारे में बोला जाएगा। वहीं, लालकृष्ण आडवानी के बजट को हजम करने की बात पर कहा कि आडवानी की यात्रा में रथ वह चला रहे थे और यात्रा चंदा एकत्रित करके निकाली गई थी।
क्योंकि उनकी यात्रा को लेकर कोई बजट नहीं था और चंदा एकत्रित कर निकाली गई थी, जो लोग बजट को हजम करने की बात कर रहे है, वह झूठ बोल रहे हैं।