Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: रोहतक में फिर खिले कमल, इसके लिए CM मनोहर ने बनाई ये दमदार रणनीति; विपक्ष की मुसीबत बढ़ना तय

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:23 PM (IST)

    Rohtak भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मोड में पूरी तरह से नजर आ रही है। सीएम मनोहर लाल के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश की सभी दस सीटों पर ...और पढ़ें

    Haryana News: फिर कमल खिलाने को लेकर सीएम ने बनाई रणनीति। फाइल फोटो
    Haryana News: फिर कमल खिलाने को लेकर सीएम ने बनाई रणनीति। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रोहतक में फिर कमल खिलाने को लेकर सीएम ने बनाई रणनीति।
    2. पार्टी मुख्यालय में देर रात तक लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ किया मंथन।
    3. राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, सांसद डा. अरविंद व रामचंद्र जांगड़ा और पूर्व मंत्री ग्रोवर रहे मौजूद।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मोड में पूरी तरह से आ गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग तरह से रणनीति बनाई है। 

    दोबारा से रोहतक में कमल खिलाने की बनी रणनीति 

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को रोहतक दौरे पर देर रात पार्टी मुख्यालय में लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया और दोबारा से रोहतक में कमल खिलाने की रणनीति बनाई।

    मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका के अलावा झज्जर जिला के अध्यक्ष मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: Hisar News: आचार संहिता से पहले लगेगी विकास कार्यों की झड़ी, निकायमंत्री ने नए प्रोजेक्टों को शुरू करवाने पर की चर्चा

    जहां हम कमजोर रहे, वहीं ज्यादा करनी होगी मेहनत-CM

    मुख्यमंत्री के साथ पदाधिकारियों ने काफी समय तक मंथन किया और अपने-अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रोहतक में 2019 की तरह फिर से कमल खिलाना है। पिछले चुनाव में जीत का मार्जन कम रहा, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए बूथ को मजबूत करना होगा। पिछले चुनाव में बूथ स्तर पर वोटों की समीक्षा की जरूरत है, जहां हम कमजोर रहे, वहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने संगठन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तो इसका पार्टी संगठन को लाभ होगा। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ लगातार संवाद होना चाहिए ताकि अन्य लोगों को भी सरकार की नीतियों पर विश्वास हो।

    रात को भी कार्यकर्ताओं की सुनीं शिकायतें

    पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिंचाई विश्राम गृह पहुंचे। जहां पहले से काफी लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए इंतजार कर रहे थे। देर रात होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों को निराश नहीं किया।

    मुख्यमंत्री ने न केवल उनसे मुलाकात की बल्कि समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री देर रात सोने के बावजूद बुधवार सुबह जल्दी उठे और कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकता करने के बाद हिसार के लिए रवाना हो गए। हिसार जाते समय महम में भी कुछ देर रहें, जहां विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: Haryana: चुनाव से पहले सरकार ने खोला खजाना, CM मनोहर ने 18 जिलों में 2024 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन