Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohtak News: CM मनोहर लाल पहुँचे अपने गाँव बनियानी, पैतृक घर में अब बच्चों के लिए बनेगी ई-लाईब्रेरी

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:31 AM (IST)

    Rohtak सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने गाँव बनियानी पहुँचे। इस दौरान इन्होंने गाँव में आधारभूत विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। बत ...और पढ़ें

    Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पैतृक घर।
    Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पैतृक घर।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने गाँव बनियानी पहुँचे। इस दौरान इन्होंने गाँव में आधारभूत विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। बता दें सीएम के पैतृक घर में गांव के बच्चों के लिए ई-लाईब्रेरी बनाई जाएगी।

    इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि अपना स्वयं का और परिवार का घर गाँव के बच्चों की लाइब्रेरी या अन्य सुधारात्मक कार्यों के लिए काम आएगा। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव के घर को गांव के सुपुर्द किया। 

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चचेरे भाई दर्शन लाल अपने घर मे बनी किरयाने की दुकान पर बैठे हुए।

    आज सुबह मनोहर लाल ने अपने पैतृक घर के साथ अपने चचेरे भाई दर्शन के मकान को लाइब्रेरी के लिए गांव व समाज को दे दिया है।