यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: 'कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, इनके राज में खुलेआम...'; हुड्डा के गढ़ में पूर्व सीएम मनोहर ने भरी हुंकार
पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को कलानौर में भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights
- अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित।
- PM मोदी ने 3 करोड़ और महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी।
- देश बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-मनोहर लाल।
- बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देने का किया काम-पूर्व सीएम।
- कांग्रेस के राज में खुलेआम नौकरियों की लगती थी बोलियां-मनोहर।
जागरण संवाददाता, कलानौर (रोहतक)। (Haryana Hindi News) पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 10 सीटों पर चुनाव हार गई थी, लेकिन कांग्रेस को सोनीपत और रोहतक सीटों का हार का दुख था, बाकी आठ सीटों की हार का उसे कोई दुख नहीं था।
अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित
इस बार अपने इस दुख को कम करने के लिए केवल रोहतक (Rohtak News) में चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कलानौर को हरिद्वार का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि यह धरती इतनी पवित्र है कि यहां से मिला हुआ आशीर्वाद खाली नहीं जाता। पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को कलानौर में भाजपा प्रत्याशी डा. अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली (Vijay Sankalp Rally) को संबोधित कर रहे थे।
PM मोदी ने 3 करोड़ और महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी
पूर्व मुख्यमंत्री (Manohar Lal) ने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस लोगों को मुफ्तखोर बनाना चाहती है। वह महिलाओं को एक-एक लाख रुपए देने का वादा करती है लेकिन नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया है और इस बात का वादा किया है कि 3 करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम किया जाएगा।
देश बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-मनोहर लाल
उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में देश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार हुआ है। कांग्रेस (Haryana Congress) के राज में जहां देश विश्व में अर्थव्यवस्था के लिए लिहाज से 11वें स्थान पर था, आज पांचवें स्थान पर है और आने वाले 2 सालों में देश विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Haryana News: PM मोदी दुश्मन की आंख में आंख मिलाकर करते हैं बात, करनाल में बोले सीएम सैनी
बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देने का किया काम-पूर्व सीएम
मनोहर लाल ने कहा कि अब चुनाव के समय में कांग्रेस के लोग लोगों के बीच में जाकर झूठ बोलकर वोट लेने का काम करेंगे, लेकिन लोगों को कांग्रेस के झूठ में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने साढे नौ साल तक प्रदेश की सेवा की है और इस दौरान उन्होंने बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देने का काम किया है।
कांग्रेस के राज में खुलेआम नौकरियों की लगती थी बोलियां-मनोहर
जबकि कांग्रेस के राज में खुलेआम नौकरियों की बोलियां लगा करती थी। आज प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा गांव होगा जहां पर 50 से कम व्यक्ति नौकरी लगे हों। प्रदेश सरकार के इस फैसले से युवाओं में शिक्षा के प्रति एक बार फिर से जागृति पैदा हुई है जबकि इससे पहले उनका शिक्षा से विश्वास उठ गया था।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी आज लोगों को खूब भा रही है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। पहले दुनिया बोलती थी और भारत सुनता था लेकिन आज भारत बोलता है और दुनिया सुनती है।