यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections: अभय चौटाला के सामने उठी नफे सिंह राठी के परिवार को टिकट देने की मांग, फिर कही ये बात
रोहतक के पार्टी कार्यक्रम में इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला ने हिस्सा लिया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष नफे लाहली भी शामिल हुए। इस दौनरान उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता,रोहतक। रोहतक (Rohtak News) के दिल्ली बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में इनेलो के नेता और पार्टी प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला (Abhay Chautala) शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष लाहली ने कहा कि रोहतक लोकसभा (Rohtak Lok Sabha) से चुनाव लड़ने का पहला हक नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathee) के परिवार का है। बैठक के दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष ने हाथ उठाकर समर्थन करवाया और कहा कि संगठन नफे सिंह राठी के परिवार को चुनाव लड़वाए। हालांकि यह भी कहा संगठन जिसे टिकट देगा वह निर्णय मंजूर होगा।