Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 02:50 PM (IST)

    Ram Rahim Parole सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम आज रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। इस बार भी राम रही ...और पढ़ें

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम
    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम

    रोहतक, जागरण संवाददाता। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। हालांकि, अभी तक कोर्ट में बेल बॉन्ड नहीं भरे गए हैं। बेल बॉन्ड भरने के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी।

    उल्लेखनीय है कि इस बार भी राम रहीम UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। इससे पहले, उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, राम रहीम के वकील पैरोल के लिए बेल बॉन्ड की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अदालत में गए हुए हैं। कैदी को जेल से 1 साल में 70 दिन की पैरोल पर बाहर जाने का प्रविधान है। 40 दिन की पैरोल राम रहीम पहले ही ले चुका है। 30 दिन की पैरोल वर्ष 2023 में अभी लेना बाकी है।

    राम रहीम के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद आज देर शाम और कल सुबह जल्दी की है। अगर आज बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार को सुबह राम रहीम को जेल से बाहर भेजा जाएगा। राम रहीम को पैरोल उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में भेजने के लिए मिली है।

    हत्या और दुष्कर्म में दोषी

    राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो महिला अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराया था।

    वहीं, 8 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया था। रणजीत सिंह की 2002 में डेरा सच्चा सौदा के परिसर में हत्या कर दी गई थी।