विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 03 Aug 2016 02:39 PM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2016 03:42 PM (IST)

बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने रोहतक में कई घंटों से जाम लगाया हुआ है। परिजनों का आरोप है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रोहतक, [वेब डेस्क]। रोहतक के मेडिकल मोड़ पर सुबह से हंगामा मचा हुआ। जींद के एक युवक की मौत को लेकर परिजन बवाल कर रहे हैं। आरोप है कि गांव के एक युवक ने उनके बेटे की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।अब पुलिस आरोपियोंं पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

पिछले कई घंटों से यहां मेडिकल मोड़ पर जाम लगा हुआ है। परिजन अपने बेटेे की मौत से दुखी हैं। मां को रह-रह दौरे पड़ रहे हैं। वहीं, पुलिस फिलहाल कुछ नहीं कर पा रही है।

पढ़ें : हिसार-दिल्ली हाइवे पर एक साथ श्ुारू हुए दाे और टोल प्लाजा

जाम की वजह से वाहनों का आना जाना रुका हुआ है तो दूसरी ओर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे पुलिस को और परेशानी हो रही है। फिलहाल, जाम खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें : ... और जालंधर के एक स्कूल की वेबसाइट पर चलने लगे पोर्न वीडियो

परिजनों ने बताया कि उनके बेटे सुनील को गांव का ही एक युवक मजदूरी के लिए बुलाकर ले गया था। लेकिन उनका बेटा नहीं लौटा। जब तलाश की तो बेटे का शव मदीना नहर में मिला। फिलहाल, परिजन बेटे की हत्या का आऱोप लगा रहेे हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। बता दें कि सुनील जींद के जुलाना गांव का रहने वाला था।

अशोक तंवर ने समझाया, पर नहीं माने लोग

वहीं, जाम के दौरान ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी मौकेे पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए लोगों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद पुलिस प्रशासन के बाकी अधिकारी भी मौके पर पहु्ंचे। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

पढ़ें : नशे में धुत छात्रा ने पांच वाहनों को ठोंका, फिर बनाई गैंगरेप से बचने की झूठी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।