विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या, सूटकेस में मिली लाश; राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आई थी नजर

Published: Sun, 02 Mar 2025 12:23 AM (IST)

हरियाणा के रोहतक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहत के सांपला बस अड्डे के पास सूटकेस में एक ...और पढ़ें

हिमानी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में रही थी शामिल (जागरण संवाददाता)
हिमानी राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में रही थी शामिल (जागरण संवाददाता)

HighLights

  1. राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा से हुई चर्चित
  2. हिमानी सोशल मीडिया पर रहती थी एक्टिव
  3. हिमानी की हत्या पर भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है

जागरण संवाददाता, रोहतक। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणवी पोशाक में जाकर चर्चा में आई महिला कांग्रेस की 30वर्षीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई है। यह रोहतक शहर के विजय नगर की रहने वाली थी और वैश्य कॉलेज से एमबीए व लॉ की पढ़ाई कर चुकी थी।

शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस में हिमानी का शव बरामद किया गया है। उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था और होंठों पर भी खून लगा मिला है।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी क्रूरता से हिमानी को पहले पीटा गया और इसके बाद उसका गला चुन्री से घोंटकर मार दिया गया। रात के अंधेरे में ही सूटकेस को सुनसान एरिया में डाला गया है।

फोटो: सांपला बस स्टेंड के पास मिला सूटकेस

सूटकेस मिलने से हड़कंप

सुबह सूटकेस में लाश मिलने की सूचनाभर से ही आसपास क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस तुरंत रोहतक में विजय नगर स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लटका मिला। इसके बाद आसपास लोगों से भी इसकी पुष्टि की गई।

देर शाम मृतक के स्वजनों ने शव को देखकर इसकी पुष्टि की। इंटरनेट मीडिया पर हिमानी काफी सक्रिय रहती थी और डिजिटल क्रिएटर के तौर पर काम करती थी।

फोटो: सूटकेस में इस तरह शव को रखा गया

शरीर की हड्डी भी टूटी मिली

बस अड्डे के पास मिले सूटकेस में शव को मरोड़कर डाला गया था। सूटकेस का साइज भी लगभग ढाई गुणा ड़ेढ फिट का बताया गया है। पुलिस हर उस रास्ते पर लगे कैमरे की जांच भी करवा रही है, जहां से सूटकेस रखी गाड़ी गुजरी होगी। शरीर की हड्डी टूटी हुई मिली है। हालांकि, अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया।

फोटो: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी

रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर शरीर में कितने जगहों पर चोट के निशान हैं। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। मृतका ने हाथों में मेहंदी लगी मिली है और सूट पहना हुआ था।

इसके साथ ही एक अन्य काले रंग की चुन्नी भी सूटकेस के अंदर ही मिली है, लेकिन मौके से अभी मोबाइल फोन भी गायब है। इसके बाद महिला कांग्रेस पार्टी की हर गतिविधि में शामिल रहती थी, यहां तक निकाय चुनाव में भी लगी हुई थी।

फोटो- राहुल गांधी हिमानी को गले लगाते हुए 

एसआइटी गठित कर त्वरित जांच की मांग 

रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक्टिव कार्यकर्ता रही है और निर्मम हत्या की गई। इस मामले में प्रशासन से मांग है कि एसआइटी गठित कर त्वरित पूरे मामले का पर्दाफाश करें।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही वह मिलने के लिए मेरे कार्यालय में भी आई थी, वह उस समय काफी खुश थी। इस तरह अंत होना काफी दुखद है। कांग्रेस पार्टी उसके लिए गहरा शोक व्यक्त करती है।

मृतका की मां ने शव की पहचान की है और युवती की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। स्वजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। मृतक के पास मोबाइल फोन भी नहीं मिला है।

- निरीक्षक बिजेंद्र, प्रभारी, सांपला थाना।

भूपेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।