Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmer Protest: खनौरी बॉर्डर में घायल हुए किसान को PGI चंडीगढ़ किया गया शिफ्ट, परिजनों ने कहा- पुलिस से डर...

    By Rahul Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 02:15 AM (GMT+05:30)

    पंजाब के संगरूर जिले के नवा गांव निवासी प्रीतपाल को किसान आंदोलन दौरान खनौरी बार्डर पर घायल हो गया था और अब उसे पीजीआई रोहतक से चंडीगढ़ रेफर कर दिया ग ...और पढ़ें

    खनौरी बॉर्डर में घायल हुए किसान को PGI चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया है (फाइल फोटो)
    खनौरी बॉर्डर में घायल हुए किसान को PGI चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया है (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। किसान आंदोलन दौरान खनौरी बार्डर पर घायल हुए पंजाब के संगरूर जिले के नवा गांव निवासी प्रीतपाल को अब पीजीआई रोहतक से चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर बाद उसे एंबुलैंस में चंडीगढ़ भेजा गया।

    उसकी एक टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पंजाब सरकार और स्वजन की ओर से प्रीतपाल को रोहतक पीजीआई से शिफ्ट करने की मांग की गई थी।

    दोनों प्रदेश के मुख्य सचिव ने लिखा पत्र

    मामला दोनों प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से एक दूसरे को पत्र लिखने तक पहुंचा था। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर प्रीतपाल को रोहतक से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

    प्रीतपाल के भाई जसप्रीत और ताऊ जरनैल सिंह ने बताया कि पीजीआई रोहतक में इलाज को लेकर उन्हें कोई समस्या नहीं थी। चिकित्सक बेहतर इलाज दे रहे थे। लेकिन जिस प्रकार पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर सभी को रोक रखा था उससे प्रीतपाल डरा हुआ था।

    घायल प्रीतपाल का विशेष बोर्ड की निगरानी में चल रहा था उपचार

    घायल 26 वर्षीय प्रीतपाल का रोहतक पीजीआई में विशेष बोर्ड की निगरानी में उपचार चल रहा था। उसकी हालात पर एमएस डा. कुंदन मित्तल की अध्यक्षता में बनाए तीन अन्य चिकित्सकों का बोर्ड नजर रखते हुए निर्णय ले रहा था।

    खबरें और भी