Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: महिला कैदी से जेल वाली वैन में दुष्कर्म, जींद से रोहतक पहुंची जांच, पुलिस पर उठ रहे ये पांच गंभीर सवाल

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 12:18 PM (IST)

    रोहतक के पीजीआईएमएस परिसर में खड़ी एक जेल वाली गाड़ी में दो कैदियों द्वारा एक महिला कैदी से दुष्कर्म किया गया। जिसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। अब यह ...और पढ़ें

    Haryana Crime News: महिला कैदी से जेल वाली वैन में दुष्कर्म, जींद से रोहतक पहुंची जांच।
    Haryana Crime News: महिला कैदी से जेल वाली वैन में दुष्कर्म, जींद से रोहतक पहुंची जांच।

    जागरण संवाददाता ,रोहतक। पीजीआईएमएस परिसर में खड़ी जेल वैन में दो कैदियों द्वारा महिला कैदी से दुष्कर्म करने के मामले की जांच जींद से रोहतक आ गई है। अब पीजीआइएमएस थाना पुलिस दुष्कर्म पीड़ित महिला कैदी से निशानदेही करवाएगी। इसके बाद दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

    वहीं इस मामले की कितनी सच्चाई है। इस बात का पता पीड़ित महिला कैदी से पूछताछ के बाद लग पाएगा। पुलिस सोमवार तक पीड़ित महिला को रोहतक लाएगी और मेडिकल करवाकर निशानदेही होगी। महिला कैदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पीजीआइएमएस में मनोरोग विशेषज्ञ के पास इलाज चल रहा है।

    20 फरवरी को जेल वैन में उसको पीजीआइएमएस लेकर गए थे। उसी वैन में कैद मनीष व गांव धनौरी निवासी सतीश भी थे। पुलिस कर्मियों ने वैन को पीजीआइएमएस परिसर में खड़ा कर दिया और उनके कागजात तैयार करवाने के लिए अंदर चले गए।

    इसी दौरान कैदी मनीष व सतीश ने नशीला पदार्थ मिलकर कोल्ड ड्रिंक दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसको बेसुध हो गई और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जेल में पहुंचकर इसके बारे में अवगत करवाया।

    नशे के मामले में सजा काट रही है महिला

    महिला को वर्ष 2017 में चार किलो 490 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। अप्रैल 2021 में जींद अदालत ने 15 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद से जेल में बंद है। महिला ने मनोरोग की गोलियों को एक साथ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में आत्महत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है।

    खबरें और भी

    पीजीआइएमएस में लगे सीसीटीवी की जांच जिस दिन महिला कैदी से दुष्कर्म होने की सूचना बताई जा रही है। पीजीआइएमएस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। सभी डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है। ऐसे में साथ आए पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

    ये पांच बड़े सवाल

    जिस समय जेल वैन में महिला कैदी से दुष्कर्म हुआ, तब वॉर्डर कर्मचारी कहां थे?

    जेल वैन में जब तक कैदी होता है, तब किसी कर्मी की ड्यूटी रहती है।

    जेल वैन में कैदियों के साथ ड्राइवर व वार्डर हर समय साथ रहता है, फिर घटना कैसे घटी?

    महिला कैदी ने दुष्कर्म की सूचना देने में दो महीने की देरी क्यों की?

    दुष्कर्म पीड़ित महिला कैदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोल्ड ड्रिंक नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया, आरोपितों के पास जेल वैन में नशीला पदार्थ कहां से आया?

    जींद से जांच रिपोर्ट आ चुकी है। मामले में दुष्कर्म पीड़ित महिला का मेडिकल करवाएंगे, इसके बाद दोनों आरोपितों को जींद पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इस मामले में हर पहलू से जांच की जाएगी। -अशोक कुमार, इंस्पेक्टर, पीजीआइएमएस थाना प्रभारी।