यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Garhi Sampla Kiloi Vidhan Sabha Chunav Result: अभेद रहा भूपेंद्र हु्ड्डा का किला, बड़े अंतर से BJP प्रत्याशी को किया चित
Garhi Sampla Kiloi Election Result 2024 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना किला बचाने में कामयाब हो गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 70 ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, गढ़ी सांपला किलोई। Garhi Sampla Kiloi Vidhan Sabha Election Result 2024: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बार भी गढ़ी सांपला किलोई से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने मंजू हुड्डा को बड़े अंतर से हरा दिया है।उन्होंने 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
हरियाणा के गढ़ी सांपला किलोई की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से मौजूदा विधायक भूपेंद्र हुड्डा हैं। कांग्रेस ने इस बार भी भूपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा था। वहीं, बीजेपी ने मंजू हुड्डा पर बड़ा दांव चला था।
नहीं ढहने दिया किला
गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट भूपेंद्र हुड्डा की गढ़ मानी जाती है। उन्होंने इस बार भी अपने किले को ढहने नहीं दिया। मंजू हुड्डा को बहुत बड़े अंतर से हरा दिया। भूपेंद्र हुड्डा इस सीट से छह बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट से लंबी पारी खेली है। हरियाणा के रोहतक जिले के अंदर गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट आती है। यह रोहतक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।
2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?
2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र हुड्डा ने बाजी मारी थी। भूपेंद्र हुड्डा इस सीट पर पांच बार से विधायक हैं। बीजेपी के सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बीजेपी ने इस बार उम्मीदवार को बदल दिया था। बीजेपी ने यहां से मंजू हुड्डा पर दांव चला था।