Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'सरकार ने खो दिया जनता का विश्वास, छोड़ देनी चाहिए सत्ता', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 02:46 PM (IST)

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव में 10 में से पांच सीट जीतने के बाद कांग्रेस के मनोबल में काफी बढ़त दिखाई दे रही है। इसी के चलते दिल्ली में अपने आवास पर पूर् ...और पढ़ें

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर बोला जमकर हमला।
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर बोला जमकर हमला।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। दिल्ली आवास में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसदों के साथ प्रेस वार्ता की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचित सांसद दीपेंद्र हुड्डा , सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और जय प्रकाश भी मौजूद रहें। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

    जीरो से पांच सीटों पर आए- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम इन चुनावों में हरियाणा में 0 से 5 सीटों पर आए हैं। भाजपा 10 सीटों से पांच पर सिमटी है। हमारा वोट प्रतिशत तकरीबन 18% बढ़ा है। हमने 46 विधानसभा सीटों पर लीड किया है। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी सहित ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनसे लोग परेशान हैं।

    विधानसभा में जीतेंगे 70 से ज्यादा सीटें

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम एक मोर्चा जीत चुके हैं। लोकसभा के बाद अब दूसरे मोर्चा विधानसभा के लिए जुट जाएंगे। हम अब हर विधानसभा क्षेत्र में लोगो के बीच जाएंगे। वहीं, उदयभान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 से ज्यादा सीट जीतेगी।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ली विधायक पद की शपथ, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

    सरकार ने खो दिया लोगों का विश्वास- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्हें खुद सरकार छोड़ देनी चाहिए , विधानसभा भंग करके नया मैनडेट लेना चाहिए। 10 तारीख को तीन बजे चंडीगढ़ में सीएलपी की मीटिंग होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के हैवीवेट मंत्री भी नहीं कर पाए कमाल, कुछ ऐसे हुआ रिजल्ट खराब