यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा चुनाव: 'हुड्डा को घबराने की जरूरत नहीं, बीजेपी ने उनके बुढापे की व्यवस्था कर दी', सीएम नायब सैनी ने कसा तंज
भाजपा ने कांग्रेस के हुड्डा कादियान और मलिक के बुढ़ापे की भी व्यवस्था कर दी है। नायब सैनी ने कहा कि इन नेताओं की उम्र 70 साल से ज्यादा है लेकिन भाजपा ...और पढ़ें

HighLights
- 'बूढ़ी हो चुकी है कांग्रेस पार्टी'
- 'हरियाणा को आगे नहीं बढ़ाना चाहती कांग्रेस'
- 'प्रदेश को 20 साल पीछे घसीटना चाहती है'
जागरण संवाददाता, रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गढ़ी-सांपला-किलोई, गन्नौर, गोहाना और असंध के प्रत्याशी 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। कांग्रेस ने बूढ़े लोगों पर दांव खेला, लेकिन मैं हुड्डा, कुलदीप शर्मा और कादियान को विश्वास दिलाता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य की चिंता न करें, भाजपा की सरकार ने उनके लिए भी आयुष्मान कार्ड से अलग पांच लाख रुपये प्रति वर्ष की व्यवस्था कर दी है।
सीएम नायब सैनी रविवार को रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूढ़ी हो चुकी है। हुड्डा और उनके बूढ़े नेता हरियाणा और रोहतक को 2014 से पहले वाले भयानक दौर में ले जाना चाहते हैं। कांग्रेस हरियाणा को आगे नहीं बढ़ाना चाहती, बल्कि 20 साल पीछे घसीटना चाहती है।
भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं भूपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस पार्टी फिर से 2014 से पहले की स्थिति पैदा करना चाहती है, जहां वे नौकरियों को बेचते थे और गरीब व्यक्तियों को नौकरी पाने के लिए अपनी जमीन-जेवरात बेचने पड़ जाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच आज भी 2014 से पहले वाली ही है और उसमें कोई भी परिवर्तन नहीं आया है।
खबरें और भी
हिमाचल में एक भी वादा नहीं हुआ पूरा
यह भी पढ़ें- हरियाणा के 'रणक्षेत्र' को तपिश दे रही अपनों की बगावत, BJP-Congress से बागी दो दर्जन नेता बने चुनौती
'मुख्यमंत्री का दावा करने वाले को कुचल दिया जाता'