Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Lok Sabha Election 2024 Dates: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव, यहां पढ़ें सभी अपडेट

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 04:53 PM (IST)

    Lok Sabha Election schedule लोकसभा मतदान को लेकर हरियाणा में छठे चरण में मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही इन मतदान का परिणाम 04 जून को आएगा। हरियाणा में ...और पढ़ें

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख का हुआ एलान।
    हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख का हुआ एलान।

    डिजिटल डेस्क, रोहतक। Lok Sabha Election 2024 Dates Live update: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए तारीख का एलान कर दिया गया है। हरियाणा में छठे चरण में मतदान किया जाएगा। इसके चलते हरियाणा में 25 मई को मतदान किया जाएगा। वहीं, इन चुनाव का परिणाम 04 जून को आएगा। 

     

    सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार साढ़े 97 लाख वोटर है। साथ ही साढ़े 10 लाख मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने दो साल तक तैयारी की हैं। भारत के चुनाव पर दुनिया की नजर रहेगी। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। 18 साल के 21.5 करोड़ वोटर्स हैं।

    2.18 लाख मतदाता 100 साल से ऊपर- सीईसी

    सीईसी ने कहा कि 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुरुषों की संख्या 49.7 करोड़ जबकि महिलाओं की संख्या 47.1 करोड़ है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है। 85 साल से ऊपर के मतदाता घर से ही वोट कर सकेंगे। इसके साथ ही 2.18 लाख मतदाता 100 साल से ऊपर हैं। जबकि 88 लाख दिव्यांग वोटर्स हैं।

    हिंसा के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे

    सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवार को अपना क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। साथ ही हिस्ट्रीशीटर पर भी नजर बनी रहेगी। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही टीवी सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंसा के खिलाफ सख्ती से निपटेंगे। चुनाव आयोग के सामने चार सबसे बड़ी चुनौती होंगी- बाहुबल, धनबल, गलत सूचना, MCC उल्लंघन।

    खबरें और भी

    देश में कुल वोटर्स (करोड़ में)

     साल  वोटर्स (करोड़ में)
    1999 61.65
    2004 67.15
    2009 71.70
    2014 83.40
    2019 91.20
    2024 96.88

    इन तारीखों में होंगे सात चरणों के चुनाव

    • पहला चरण- 19 अप्रैल
    • दूसरा चरण- 26 अप्रैल
    • तीसरा चरण- 7 मई
    • चौथा चरण- 13 मई
    • पांचवां चरण- 20 मई
    • छठा चरण- 25 मई
    • सातवां चरण- 01 जून

    करनाल विधानसभा में होगा उपचुनाव

    जबकि इन मतदानों के परिणाम 4 जून को आएंगे। इसके साथ सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में करनाल में उपचुनाव होने हैं, जो छठे चरण में होगा। इस सीट से हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया था।

    बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा करनाल

    हरियाणा में लोकसभा मतदान 2019 में बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। 10 में से नौ सीटों पर बीजेपी का वोट प्रतिशत 50 से अधिक रहा। वहीं, करनाल बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ में से एक रहा। हालांकि, इस बार के लोकसभा मतदान से पहले बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। और सभी 10 सीटों पर मतदान लड़ेगी। वहीं, इंडी महागठबंधन में कांग्रेस नौ सीटों पर अकेले मतदान लड़ेगी जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र से आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके साथ ही इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से अभय चौटाला पर अपना दांव खेला है।

    ये भी पढ़ें: Haryana Politics: अनिल विज ने सीएम सैनी पर दिया बड़ा बयान, नाराजगी पर बोले 'मुझे कोई मनाने नहीं आया; न ही मैं...

    अगर बात पिछले लोकसभा मतदान की करें तो साल 2019 में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए थे। इन सभी सीटों पर मतदान 12 मई 2019 को आयोजित हुए थे। सभी सीटों पर मतदान एक ही चरण में आयोजित किए गए थे और सभी पर बीजेपी ने अपनी जीत का परचम लहराया था।

    बीजेपी ने अपनी दो सीटों में किया बदलाव

    बीजेपी ने अब तक छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम मनोहर लाल का नाम भी शामिल है। पूर्व सीएम मनोहर लाल करनाल से मतदान लड़ेंगे। पिछली बार करनाल से संजय भाटिया ने जीत हासिल की थी। वहीं, सिरसा से सुनीता दुग्गल की जगह अशोक तंवर मतदान लड़ेंगे।

    हरियाणा की इन 10 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

    1. अंबाला (Ambala)
    2. करनाल (Karnal)
    3. सोनीपत (Sonipat)
    4. रोहतक (Rohtak)
    5. सिरसा (Sirsa)
    6. कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)
    7. फरीदाबाद (Faridabad)
    8. गुड़गांव (Gurugram)
    9. भिवानी-महेन्द्रगढ़ (Bhiwani)
    10. हिसार (Hisar)

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: एसवाईएल नहर निर्माण के लिए आज भी तरस रहे हरियाणावासी, डबल और ट्रिपल इंजन सरकार से भी नहीं मिला पानी