Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'सत्ता पक्ष के पास भले ही संख्या बल हो, लेकिन जनता ने हमें...', संसद पहुंचने पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 06:38 PM (IST)

    Haryana News संसद पहुंचने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें नैतिक बल दिया है। हम जनता की उम्मीदों प ...और पढ़ें

    Haryana News: संसद पहुंचने पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा।
    Haryana News: संसद पहुंचने पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा।

    HighLights

    1. दीपेंद्र हुड्डा बोले- हम जनता के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
    2. कैसे पिछले 10 वर्षों से संविधान को खत्म करने की साजिश रची गयी।
    3. कैसे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?

    एएनआई, रोहतक। 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र आज से शुरू हो गया है। सभी नवनिर्वाचित सांसद पहली बार संसद पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई नेता सांसद पद की शपथ लिए। इस बीच कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी संसद पहुंचे।

    मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारत के लोगों ने देश के संविधान को बचाने का काम किया है। भारत के लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने और भारत की लोकतंत्र और राजनीति में संतुलन लाने के लिए काम किया है।

    लोकतंत्र की उड़ाई जा रहीं धज्जियां

    उन्होंने कहा कि आज सत्ता पक्ष के पास भले ही संख्या बल हो, लेकिन जनता ने हमें नैतिक ताकत दी है और हम लड़ाई लड़ेंगे। देश की जनता गवाही दे सकती है कि कैसे पिछले 10 वर्षों से संविधान को खत्म करने की साजिश रची गयी। 400 पार का नारा और कैसे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: प्रॉपर्टी के लालच में युवती ने मां और भाई की कर दी हत्या, बेहोशी की दवा देकर घोंट दिया गला

    खबरें और भी