Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय दो दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ कैश लेकर भागा, मालिक ने कराया मुकदमा दर्ज

    By Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 11:48 AM (IST)

    Haryana News एक नेशनल लेवल की प्रोडक्ट डिलीवरी कंपनी की रोहतक ब्रांच से उनका डिलीवरी ब्वॉय तीन लाख रुपये कीमत के प्रोडक्ट लेकर फरार हो गया। वो कंपनी स ...और पढ़ें

    कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय दो दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ कैश लेकर भागा। फाइल फोटो
    कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय दो दर्जन से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ कैश लेकर भागा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 53 प्रोडक्ट लेकर गया था कंपनी से डिलीवरी ब्वॉय
    2. 32 शिपमेंट कैश में दिए, कंपनी को जमा नहीं कराए, 21 प्रोडक्ट भी ले भागा
    3. पानीपत का रहने वाला है आरोपित डिलिवरी ब्वाय, फोन आ रहा बंद

    राहुल रापड़िया, रोहतक। Haryana News: एक नेशनल लेवल की प्रोडक्ट डिलीवरी कंपनी की रोहतक ब्रांच से उनका डिलीवरी ब्वॉय तीन लाख रुपये कीमत के प्रोडक्ट लेकर फरार हो गया। वो कंपनी से 53 प्रोडक्ट डिलीवरी करने के लिए लेकर गया था।

    इसमें से उसने 32 शिपमेंट को डिलीवर कर उपभोक्ताओं से 24 हजार रुपये कैश ले लिया। इसके अलावा 21 आर्डर को उसने डिलीवर नहीं किया। ये सभी प्रोडक्ट और कैश लेकर उसने फोन बंद कर लिया। कंपनी के लीगल अधिकारी एडवोकेट रितनदीप की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में पानीपत निवासी पंकज के खिलाफ केस दर्ज (Haryana Crime) किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत

    पुलिस (Haryana Crime) को दी शिकायत में एडवोकेट रितनदीप ने बताया कि उनकी कंपनी का रामगोपाल कालोनी में ऑफिस व गोदाम है। यहां पर जून माह से पानीपत की विराज पतंग वाली गली का पंकज बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है।

    यह भी पढ़ें: Yamunanagar: 22 दिन की नवजात को मौत के बाद दफनाया, हत्या की शिकायत पर पुलिस ने निकलवाया शव

    कंपनी के अनुसार पंकज कुछ दिन पहले कंपनी से 53 प्रोडक्ट विभिन्न ऑर्डर पर डिलीवर करने के लिए लेकर गया था। 32 ऑर्डर उसने कैश ऑन डिलीवर किए।

    कंपनी के 21 प्रोडक्ट के साथ कैश लेकर हुआ फरार

    लेकिन बाद में वो कैश और बाकी के 21 प्रोडक्ट न तो उसने कंपनी में जमा कराए न ही ग्राहक को डिलीवर किए। वहीं उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।

    खबरें और भी

    शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी ने अपने स्तर पर पंकज से संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लेने पहुंचे पीड़ित, दुकानदार से हुआ विवाद; आरोपियों ने किया जोरदार हमला...छह लोग घायल