Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'कांग्रेस राज में बढ़ा भ्रष्टाचार...', हरियाणा CM नायब सैनी बोले- मोदी सरकार में विकास को मिली रफ्तार

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 10:04 PM (IST)

    Haryana Politics बीते दिन हरियाणा की कैबिनेट का विस्तार हुआ और नायब सरकार का मंत्रिमंडल पूरी तरह तैयार हो गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी ...और पढ़ें

    Haryana Politics: 'कांग्रेस राज में बढ़ा भ्रष्टाचार...', हरियाणा CM नायब सैनी बोले
    Haryana Politics: 'कांग्रेस राज में बढ़ा भ्रष्टाचार...', हरियाणा CM नायब सैनी बोले

    HighLights

    1. कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार जबकि मोदी सरकार में विकास की गति बढ़ी: नायब सैनी
    2. कार्यकर्ता को एक-एक मतदाता तक पहुंचना है: नायब सैनी
    3. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, रोहतक। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को पहली बार प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक नए प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में ली। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वो प्रदेश के एक-एक मतदाता तक पहुंचें और उनके साथ संपर्क कर पोलिंग बूथ तक ले जाने का प्रयास करें।

    बैठक में मौजूद रहे ये लोग

    ऐसा कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए जिससे भाजपा के कार्यकर्ता ने संपर्क ना किया हो। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, चुनाव प्रबंधन समिति हरियाणा के संयोजक सुभाष बराला, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे।

    चुनाव प्रबंधन से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, साथ ही लोकसभा, विधानसभा के अलावा बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के फार्मूला पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता बड़ी मजबूती से लोकसभा चुनाव को एतिहासिक बनाते हुए दस की दस सीटें बड़े मार्जिन से जिताने का काम करेंगे।  25 मई तक दिन-रात काम करना है।

    हरियाणा तेजी के साथ बढ़ रहा आगे

    बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खुशहाली लाकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, ताकि हरियाणा विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनता को घर बैठे योजनाबद्ध तरीके से इन 10 सालों में लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक इन दस सालों में हुए कामों के मैनेजमेंट को लेकर पदाधिकारियों से हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में Ayushman Yojana के तहत आज से फिर शुरू हुआ इलाज, IMA के आदेश के बाद इस कारण कर दिया गया था बंद

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार को जनता भूली नहीं है। जनता को मालूम है कि कांग्रेस राज में कैसे तीन-तीन दिनों तक लाइनों में खड़े रहने के बाद गैस का सिलेंडर मिलता था। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन गरीबों को गैस सिलेंडर तक नहीं दे पाई। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार की गति तेज हुई है, जबकि मोदी सरकार में विकास की गति बढ़ी है।

    अनिज विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं

    मोदी सरकार में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिले हैं और धुआं से मुक्ति मिली है। लोकसभाओं में टिकटों की घोषणा के सवाल पर सीएम ने कहा कि छह लोकसभाओं में प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं और बाकी चार लोकसभाओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के सवाल पर सीएम ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Cabinet: दुष्यंत के कार्यालय में बैठेंगे कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा को मिला अनिल विज का कमरा