यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हरियाणा से भाजपा की विदाई का आ गया समय' कांग्रेस नेता बोले- 10 सालों में प्रदेश का बहुत किया नुकसान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष बतरा ने भाजपा पर जाति-पाति की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ है। लेकिन अब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रोहतक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जाति-पाति की राजनीति की है। इससे सामाजिक भाईचारा खराब हुआ। लेकिन अब जनता भाजपा की रणनीति को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जाति-पाति के ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदा करेगी।
पांच अक्टूबर को मतदान के साथ ही हरियाणा से भाजपा की विदाई हो जाएगी। सुभाष बतरा रविवार शाम को माडल टाउन स्थित कम्यूनिटी सेंटर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि दस वर्षों में भाजपा ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल साढ़े नौ वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री रहें, लेकिन पंजाबी समाज के लिए कुछ नहीं किया। पंजाबी समाज भाजपा से नाराज है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही पंजाबी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, इसका आश्वासन विगत 18 अगस्त को करनाल में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंजाबी सम्मेलन में दे चुके हैं।
वहीं, विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि 2014 तक रोहतक में इतना विकास हुआ कि बाहर से आने वाले लोग रोहतक की तुलना विदेश से करने लगे थे। लेकिन भाजपा सरकार ने रोहतक शहर को विकास की पटरी से उतार दिया।
खबरें और भी
कोई नया प्रोजेक्ट तो दूर, कांग्रेस ने जो किया था, उसका रखरखाव भी नहीं कर सके। पीने का पानी तक नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद फिर से रोहतक को सुंदर शहर बनाने का काम किया जाएगा।