Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: ठंड से ठिठुरेंगे हरियाणावासी, दो दिन बाद पलट जाएगा मौसम; बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठंडक

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 08:06 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह के समय छा रहे स्मॉग से अगले दिनों में राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ...और पढ़ें

    हरियाणा में दो दिन बाद पलट जाएगा मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठंडक
    हरियाणा में दो दिन बाद पलट जाएगा मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ेगी ठंडक

    HighLights

    1. हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज
    2. 27 नवंबर और 28 नवंबर को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
    3. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी

    जागरण संवाददाता, रोहतक। Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह के समय छा रहे स्मॉग से अगले दिनों में राहत मिल सकती है।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बाद मौसम में बदलाव होगा। इसके साथ ही बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा ही है। हालांकि फिलहाल तापमान में गिरावट हो रही है व सुबह स्मॉग छा रहा है।

    300 पार हुई AQI

    प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि होने से एक्यूआई 300 पार पहुंचा हुआ है। वीरवार को रोहतक का एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। प्रदूषित हवा का स्वास्थ्य पर भी असर हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार हैं। अगले दो दिन मौसम साफ व खुश्क रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 से 28 नवंबर के दौरान मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

    दो दिन बाद बूंदाबांदी की संभावना

    मौसम परिवर्तनशील रहने के दौरान कहीं कहीं बादल छाए रहने व हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 27 नवंबर रात्रि या 28 नवंबर सुबह बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी हुई है। जिसके चलते स्मॉग से राहत मिल सकती है।

    वीरवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

    लगातार बदला रहा मौसम

    मौसम लगातार परिवर्तित होता जा रहा है। सुबह के समय ठंड के कारण सैर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि सुबह सैर करने वालों ने गर्म कपड़ों को निकाल लिया है, मगर जिन लोगों ने गर्म कपड़े नहीं निकाले हैं वे खांसी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। दिन में गर्मी हो जाने के कारण स्कूली बच्चे भी गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम

    आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। मौसम में परिवर्तन के चलते अभी कुछ स्मॉग से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण 25 से 28 नवंबर के दौरान हवाएं चलने की संभावना है, जिसके चलते स्मॉग से राहत मिल सकती है। वहीं, 27 नवंबर की रात से बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    हिसार रहा सबसे ठंडा

    तापमान में हिसार का तापमान 7.2 डिग्री तो गुरुग्राम का 8.2, पानीपत का 8.5 डिग्री और करनाल, नारनौल काउ तापमान 9.5 डिग्री तक पहुंच गया है। दस डिग्री से नीचे रहने के कारण अभी इसके और नीचे जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान अधिकतर सभी जिलों का 25 डिग्री के आस पास बना हुआ है। दिन के समय ठंड अभी महसूस नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Update: अभी कुछ दिन स्मॉग से नहीं मिलेगी राहत, इन जिलों की हवा प्रदूषित