विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवविवाहिता ने बात नहीं मानी तो पति बनाने लगा पिस्तौल के बल पर अप्राकृतिक संबंध

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sat, 10 Dec 2016 05:20 PM (IST)

युवती शादी को लेकर बड़ी खुश थी, लेकिन उसकी खुशी कुछ ही दिन बाद परेशानी में बदल गई। दरअसल, पति उससे पिस्तौल के बल पर रोज-रोज अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा।

News Article Hero Image

जेएनएन, रोहतक। गांधी नगर निवासी लड़की की शादी छह माह पूर्व धूमधाम से शिवाजी कालोनी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन फिर पति ने कुछ दिनों बाद अजीब सी डिमांड शुरू कर दी। वह पिस्तौल के बल पर उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। अब उसने इसी शिकायत थाने में दी है।

नवविवाहिता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उससे और दहेज लाने की मांग करने लगी। उसने जब इस संबंध में मना किया तो उसका पति उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को कहने लगा। उसने जब मना किया तो उसने उस पर पिस्तौल तान दी और जबरन उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसका पति रोज उससे पिस्तौल के बल पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। उसने जब यह बात अपनी सास को बताई तो उसने कहा कि वह पहले अपने घर से दस लाख रुपये लेकर आए, तभी उसका उत्पीडऩ बंद होगा। उसने ससुर से भी मदद मांगी, लेकिन नहीं मिली।

विवाहिता ने इसके बाद सारी जानकारी अपने परिजनों को दी। मायके पक्ष ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाने की एसएचओ गरिमा के मुताबिक पूरी स्थिति स्पष्ट करने के लिए केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

पढ़ें : हॉस्टल में रूममेट ने छात्रा को इस हाल में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन