विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी का डंडा चला तो हरियाणा में घुसे उत्‍तर प्रदेश के बदमाश

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Fri, 28 Apr 2017 11:59 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के तेवर सख्‍त हुए तो वहां के बदमाश हरियाणा में घुसने लगे हैं। उत्‍तर प्रदेश के सबसे अधिक बदमाश रोहतक क्षेत्र में घुस आए हैं।

योगी का डंडा चला तो हरियाणा में घुसे उत्‍तर प्रदेश के बदमाश
योगी का डंडा चला तो हरियाणा में घुसे उत्‍तर प्रदेश के बदमाश

रोहतक, [सर्वेंद्र पुंडीर]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद अब वहां के बदमाश हरियाणा और पंजाब पहुंचने लगे हैं। वे हरियाणा और पंजाब में रहने वाले अपने साथियों के यहां शरण लेकर अपराध में लिप्त हो रहे हैं। डेढ़ माह में करीब डेढ़ दर्जन बदमाश पकड़े जा चुके हैं। प्रदेश का खुफिया विभाग भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जल्द ही हरियाणा सरकार को देने जा रहा है।

रोहतक में यूपी के 15 बदमाश पकड़े गए ,52 की लोकेशन हरियाणा में

मेरठ में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी और सर्विलांस मास्टर विनोद सिरोही का कहना है कि उनके रडार पर 125 से अधिक बदमाश हैं। इनमें 52 की लोकेशन पिछले 22 दिनों से हरियाणा के करनाल, पानीपत, घरौंडा, रोहतक की मिल रही है। कुछ की चंडीगढ़ और राजधानी के आसपास के गांवों की लोकेशन आ रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हुड्डा ने दायर की याचिका, ढींगरा आयोग की रिपोर्ट लीक करने का आरोप

राज्यों की सीमा जुड़े होने का मिलता है फायदा

रोहतक के रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी श्याम सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश के बदमाश शामली जिले के कैराना व पानीपत की सीमा से पार होते हैं और हरियाणा में प्रवेश कर जाते हैं और यहां के बदमाशों की मदद से वह चंडीगढ़ व पंजाब पहुंच जाते हैं।

रोहतक में डेढ़ माह में पकड़े 15 यूपी के बदमाश

रोहतक पुलिस ने डेढ़ माह में 15 बदमाशों को लूट, चोरी, जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश रोहतक में पिछले डेढ़ माह से रह रहे थे। हालांकि इसके पहले भी वे रोहतक आते जाते रहे था।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के नए डीजीपी बीएस संधू ने कार्यभार संभाला, कहा-पुलिस को बेहतर बनाएंगे

सीमा पर बढ़ाएंगे चौकसी

रोहतक रेंज के आइजी नवजीत सिंह विर्क का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अब हरियाणा पुलिस को उत्तर प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ानी पड़ेगी। हमने इस दिशा में काम शुरू करने जा रहे हैं।
  -----

होटल से गायब की छह एलईडी

'' मेरे होटल में एक युवक रुका। जिसने फिरोजाबाद की आइडी दी। इसके बाद उसने छह कमरे बुक कराए। अगले दिन सुबह युवक गायब मिला और छह कमरों की एलईडी चोरी करके ले गया।

                                                                                      - राजपाल नांदल,  संगरीला होटल के मालिक।