Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohtak Crime: पानी का कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष , छोटे ने बड़े की ली जान

    By Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 03:09 PM (IST)

    Rohtak के कलानौर खंड के गांव सुड़ाना में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वारदात उस समय हुई जब पानी ...और पढ़ें

    पानी के कनेक्शन को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। फाइल फोटो
    पानी के कनेक्शन को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कलानौर खंड के गांव सुंडाना में हुई वारदात, 58 वर्षीय रामफल की मौत
    2. मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्यारोपित चाचा, चचेरे भाई और चाची पर केस दर्ज
    3. दोनों भाईयों के परिवार में खेत बंटवारे को लेकर भी होता रहता था झगड़ा

    संवाद सूत्र,रोहतक। (Haryana Crime News) कलानौर खंड के गांव सुड़ाना में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला करके हत्या करने का मामले सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब पानी सप्लाई की लाइन जोड़ने के लिए बड़ा भाई छोटे भाई के घर के सामने गया था।

    मृतक की पहचान 58 वर्षीय रामफल के तौर पर हुई है। मृतक के बेटे कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके नलके (घरों में पानी सप्लाई) की पाइप काटी हुई थी।

    सोमवार को उसके पिता रामफल पानी सप्लाई की लाइन जोड़ने के लिए उसके चाचा सत्यवान के मकान के सामने गए थे। इसी दौरान उसके चाचा ने पाइप नहीं जोड़ने दिया। इस बात को लेकर उसके पिता के साथ झगड़ा करने लगे।

    यह भी पढ़ें: Kaithal: गली में ट्रॉली खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले ईंट-पत्थर-लाठी-डंडे; घटना में दस घायल

    लाठी-डंडों से किया हमला

    कर्मबीर का आरोप है कि झगड़ा शुरू होते ही उसका चाचा सत्यवान, चचेरा भाई दीपक व चाची रेखा अपने घर से लाठी-डंडे निकाल लाए। उन्होंने उसके पिता रामफल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्वजनों ने मौके पर पहुंच उन्हें छुड़वाया। घायल को पीजीआइ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

    मामले में तीन पर केस दर्ज

    वहीं पुलिस (Haryana Police) ने शिकायत के आधार पर मृतक के भाई सत्यवान, सत्यवान के बेटे दीपक व सत्यवान की पत्नी रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के परिवार में पहले भी खेतों में बंटवारे और अन्य बातों पर झगड़ा होता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rohtak : बहाने से बुलाया घर, युवती के साथियों ने बनाई अश्लील वीडियो; रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी