विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के रोहतक में विशेष पुलिस अधिकारी ने फंदा लगाकर दी जान, IMT थाने में थे तैनात; जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 08:03 AM (IST)

आईएमटी थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी राकेश ने अपने गांव अटायल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रोहतक में विशेष पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

रोहतक में विशेष पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. आईएमटी थाने के एसपीओ राकेश ने आत्महत्या की।

  2. अटायल गांव में फंदा लगाकर जान दी।

  3. पुलिस कारणों की जांच कर रही, सुसाइड नोट नहीं मिला।

जागरण संवाददाता, रोहतक। आईएमटी थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) राकेश ने मंगलवार को अपने गांव अटायल में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय राकेश मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने गांव अटायल में फंदे पर लटके मिले। जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

राकेश आइएमटी थाने में ईआरवी पर तैनात थे और दो बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 HCS अधिकारियों का तबादला; शिल्पी दत्त और निर्मल नागर को मिली अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, केंद्र से लौटेंगे 4 वरिष्ठ IAS अधिकारी; उमाशंकर बन सकते हैं नए मुख्य सचिव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।