विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लेने पहुंचे पीड़ित, दुकानदार से हुआ विवाद; आरोपियों ने किया जोरदार हमला...छह लोग घायल

By Edited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 21 Oct 2023 12:20 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2023 12:21 PM (IST)

कलानौर कस्बे के बाजार में दुकान के आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने के लिए फरसे-डंडे चले हैं। इस झगड़े में एक ...और पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लेने पहुंचे पीड़ित, दुकानदार से हुआ विवाद
ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लेने पहुंचे पीड़ित, दुकानदार से हुआ विवाद

HighLights

  1. कलानौर में दुकान के आगे सामान चढ़ाने के लिए खड़ी था ट्रैक्टर-ट्राली
  2. पड़ोसी दुकानदार अड़ा रहा हटवाने की जिद पर
  3. पंद्रह-बीस युवक बुला कराया हमला, छह लो हुए घायल

जागरण संवाददाता, रोहतक। Haryana Crime News:  कलानौर कस्बे के बाजार में दुकान के आगे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने के लिए फरसे-डंडे चले हैं। इस झगड़े में एक पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये भी लोग घर में एक समारोह के लिए सामान लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बाजार आए हुए थे। जिस दुकान पर ये सामान ले रहे थे उसके पड़ोसी पर हमला कराने का आरोप है।

ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए थे सामान लेने

कलानौर थाना पुलिस ने कलानौर के वार्ड 11 निवासी अनिल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि उसके नाना का सतवीरा को लेकर समारोह होना है। इसी को लेकर वो बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर सामान लेने आया था।

दुकानदार ने 15-20 लड़के बुलाए और फरसे लेकर टूट पड़े

उसके साथ अर्जुन, हन्नी और सन्नी भी थे। जब वो एक दुकान के आगे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर किराना का सामान लोड करा रहे थे तो उस दुकानदार के पड़ोसी मेहरा फोटो फ्रेम वाले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को कहा।

इस पर विवाद होने पर पड़ोसी दुकानदार ने पंद्रह-बीस लड़के बुला लिए। सभी हाथों में फरसे लेकर उन पर टूट पड़े।

यह भी पढ़ें-  HSSC CET की परीक्षा दिलाने बेटी को ले जा रहा था पूर्व सरपंच, गाड़ी ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर; दोनों की हुई मौत

स्वजन आए तो उन पर भी हमला

वहीं, मारपीट की सूचना पाकर जब उनके घर से स्वजन भीम व अंग्रेज आए तो आरोपितों ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाजार में भीड़ ने किसी प्रकार उन्हे आरोपितों से बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- एडमिट कार्ड में गलती है ताे ना करें चिंता, HSSC CET Exam में शामिल हो सकेंगे सभी उम्मीदवार; बस करें एक Email

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।