यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather News: 22 दिन बाद मानसून मेहरबान, झमाझम हुई बारिश; जानें मौसम से जुड़े अपडेट
Haryana Weather Update हरियाणा में लोगों को पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से खूब परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश होने के बाद लोगों को उमस भ ...और पढ़ें

HighLights
- 29 जून को हुई थी मानसून की पहली वर्षा
- 25 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना
- बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही
जागरण संवाददाता, रोहतक। पहले तेज आंधी और 22 दिन बाद एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे झमाझम वर्षा हुई। इससे उमस भी गर्मी से राहत जरूर मिली। मानसून की पहली वर्षा 29 जून को हुई थी, इसके बाद उमस भरी गर्मी ने खूब परेशान किया और दम घोट देने वाली गर्मी पड़ी। इस वर्षा से तापमान में काफी असर देखने को मिला है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर महम चार डिग्री होने के उमस भरी गर्मी ने खूब परेशान किया है। सोमवार को कलानोर में सबसे अधिक 39 एमएम वर्षा हुई। वहीं जिले में औसतन 18.2 एमएम वर्षा हुई।
अगले दो दिन तक तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक तेज वर्षा होने की संभावना है। इससे तापमान में जरूर गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जुलाई के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है और इस बार वर्षा भी काफी कम हुई है। अगले कुछ दिन उतार-चढ़ाव के रहने वाले है।
वर्षा के बाद इन जगहों पर हुआ जलभराव
एक घंटे की वर्षा के बाद जेल रोड, हैफेड रोड, भिवानी स्टैंड, छोटूराम चौक, महाबीर कालोनी व आकाशवाणी रोड सहित कई क्षेत्र में जलभराव की स्थिति रही। पानी निकासी नहीं होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। यह समस्या काफी वर्षों से चली आ रही है।
जिसका आज तक कोई नियमित समाधान नहीं हो सका। वर्षा के समय शहर के नाले ओवरफ्लो हो जाते है और सीवरेज भी बैक मार रहे है। प्रशासन के पुख्ता इंतजामों की जरा सी वर्षा ने पोल खोलकर रख दी। अगर लगातार वर्षा हुई तो शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।
किसानों के खिले चेहरे
वर्षा के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए है। अगर अगले कुछ दिनों में इसी तरह वर्षा हुई तो धान की फसल को काफी फायदा होगा। जिन किसानों ने अभी तक धान नहीं लगाई है, वह भी धान की रोपाई कर सकते है।
खबरें और भी
पिछले काफी समय से किसान वर्षा होने की राह देख रहे थे, भागवान ने उनकी सुन ली और अगले दो दिन तेज वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Haryana News: शंभू बॉर्डर खुलेगा या नहीं, 24 जुलाई को आएगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आज टली सुनवाई
बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया
वर्षा होने के समय स्कूली बच्चों की छुट्टी हुई तो उन्होंने खूब लुत्फ उठाया और मस्ती करते हुए घर की जाते दिखाई दिए। जलभराव के बीच से जाते दिखाई दिए और वर्षा के दौरान हर कोई खुश दिखाई दिया।