यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने BJP छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी पर लगाईं कई गंभीर आरोप
प्रदेश (Haryana News) में लोकसभा चुनाव होने में 2 सप्ताह से भी कम का समय बचा है हुआ है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को झटका लगा है। कुरुक्षेत्र की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रोहतक। (Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद कैलाशो सैनी कांग्रेसी हो गईं। भाजपा छोड़कर रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस में शामिल होते ही भाजपा पर बरसीं। कहा कि वहां आवाज नहीं उठा सकते, कोई आवाज उठाए तो सुनवाई नहीं होती।
जनता की बात सुनी नहीं जाती। संविधान को बदलने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। लेाकतंत्र को खत्म किया गया। किसानों पर लाठियां चलाईं गईं। अब जनता ही चुनाव लड़ रही है और जनता अपने हित के लिए स्वयं लड़ाई लड़ रही है।
ओबीसी और सैनी समाज की नेता कैलाशो ने कहा कि वह लंबे समय से सोच रहीं थीं कि कांग्रेस में शामिल हों। आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर सभी उम्मीद के साथ देख रहे हैं। कांग्रेस (Haryana Congress) जैसी लोकतांत्रिक पार्टी और हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) जैसा नेतृत्व और कहीं नहीं है।
यह भी पढ़ें: Dushyant Chautala: दुष्यंत चौटाला की JJP को नहीं तोड़ पाएंगे देवेंद्र बबली, बने ये नए समीकरण
कांग्रेस को दुनिया की सबसे बेहतर पार्टी बताते हुए कहा कि यहां जनता की सुनवाई होती है और लोकतंत्र यहां तैयार है। भाजपा में भ्रष्टाचार होने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस का छोटा कार्यालय आज भी संचालित है, जबकि भाजपा ने आलीशान कार्यालय बनाया है।
खबरें और भी
जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है। भाजपा (Haryana BJP) में जनता की आवाज उठाने के लिए गई, मुझे किसानों के मुद्दों को लेकर आवाज उठानी थी। मगर वहां सभी को मेरी आवाज बुरी लगी। मुझे पार्टी से नहीं जनता की आवाज सुननी है। अपने समर्थकों के साथ कैलाशो कांग्रेस में शामिल हुईं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की।