Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मकड़ौली टोल पर गर्जीं खापें और किसान संगठन, 5 बड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित; पेपर लीक व नशे पर हल्ला बोला

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:44 PM (IST)

    मकड़ौली टोल प्लाजा पर खाप पंचायतों और किसान संगठनों की महापंचायत हुई, जिसमें पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ...और पढ़ें

    मकड़ौली टोल पर खापों व किसान संगठनों की महापंचायत (फोटो: जागरण)

    मकड़ौली टोल पर खापों व किसान संगठनों की महापंचायत (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. खाप और किसान संगठनों ने मकड़ौली टोल पर महापंचायत की।

    2. शिक्षा, पेपर लीक, छात्र लाठीचार्ज पर पांच प्रस्ताव पारित।

    3. अमेरिका व्यापार संधि का विरोध, युवाओं को नशे से बचाना।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। मकड़ौली टोल प्लाजा के पास रविवार को प्रदेश की विभिन्न खाप पंचायतों और किसान संगठनों की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने की, जबकि संचालन देशवाल खाप के प्रधान करतार सिंह देसवाल ने किया।

    पंचायत में प्रदेश की करीब 40 से 45 खापों के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किए गए। जिनकी घोषणा हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा की। सभा स्थल पर पहुंचे सीटीएम शुभम को प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

    सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली पंचायत में खाप व संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। जिसमें पेपर लीक, शिक्षा का व्यापारिकरण, छात्रों पर लाठीचार्ज के दोषियों पर मामला दर्ज करने, घायल व मरने वाले छात्रों के स्वजनों को मुआवजा देने सहित अनेक बातों पर चर्चा हुई।

    इसके अलावा एक ही गोत्र व गांव में हो रही शादियों को भी समाज के लिए हानिकारक बताया गया। इससे आपसी भाईचारा और समाज में भेदभाव बढ़ रहा है। इसके लिए हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की भी जरूरत बताई।

    खबरें और भी

    नशे में डूबते जा रहे युवाओं को बचाने, नशे को रोकने व बच्चों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार रखे गए। समाज में आपसी एकता बढ़ाने, चापलूसों व अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की भी बात पंचायत में रखी गई।

    इन मुख्य मांगे पर बनी आपसी सहमति

    1. शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थाई समाधान नहीं है। अतः हमारी सरकार से यह मांग है कि शिक्षा और शासन में केवल योग्यता (मेरिट) होनी चाहिए इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होना चाहिए।
    2. दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों के शांतिपूर्वक धरने पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग किया गया। जिसके कारण सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है, अतः हम मांग करते हैं कि गृहमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
    3. पेपर लीक मामलों में जिन छात्रों ने आत्महत्या की है और जो छात्र पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए हैं। उनके लिए आत्महत्या करने वाले छात्रों को कम से कम एक करोड़ और घायलों को उनकी घायल अवस्था के अनुसार उचित मुआवजा देना चाहिए।
    4. हमारे देश के प्रधानमंत्री किसी दबाव में आकर अमेरिका से व्यापार संधि करने जा रहे हैं। यह संधि हमारे किसानों के हित में नहीं है, यदि यह संधि हो गई तो इसके परिणाम से हमारे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। अतः हम इस संधि का विरोध करते हैं और सरकार से यह मांग करते हैं कि यह संधि किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
    5. एफटीए (फ्री ट्रेड डील) के विरुद्ध में खाप पंचायतों और किसान संगठनों से विचार विमर्श करके जल्द ही हर जिले में धरने चालू करने का फैसला लिया गया है।

    ये रहे मौजूद

    महापंचायत में अहलावत-84 के प्रधान हरदीप अहलावत, आहुलाना-12 के प्रधान मलिक राज मलिक, सतरोल खाप के तपा प्रधान वीरेंद्र बामल, नांदल खाप के ओमप्रकाश नांदल, सतगामा के श्रीपाल बालंद, भयाण खाप के होशियार सिंह, दलाल खाप के प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह दलाल, सतगामा दादरी के जगबीर सिंह, महम चौबीसी के मास्टर रामपाल राठी, कुंडू खाप के प्रवक्ता भूप सिंह कुंडू, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बल्हारा, किसान यूनियन रोहतक के रणधीर सिंह हुड्डा, किसान मजदूर संगठन के उमेद फोगाट, किसान प्रतिष्ठा मंच की सुशीला खासा, मोनिका, शहीद भगत सिंह यूनियन के कुलदीप सिंह, संजू नंबरदार व तेजबीर जागलान मौजूद रहे।