Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्‍नी से हुआ झगड़ा तो गुस्‍से में कर दी हत्‍या, फिर खुद बुलाई पुलिस

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 11:11 AM (IST)

    रोहतक में एक व्‍यक्ति ने अवैध संबंध के शक में पत्‍नी की हत्‍या कर दी और इसके बाद शव के पास बैठकर चार घंटे तक रोता रहा। बाद में उसने खुद पुलिस को फाेन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, रोहतक। शहर के पाड़ा मोहल्ले की तेज कॉलोनी में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह चार घंटे तक शव के पास बैठकर रोता रहा। बाद में उसने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पत्नी के चरित्र पर था शक, झगड़ा होने पर गुस्से में गला घोंट दिया

    कॉलोनी की 28 वर्षीय गीता की शादी जींद के सफीदों निवासी सोनू के साथ आठ साल पहले हुई थी। फिलहाल सोनू परिवार के साथ अपनी ससुराल के पास ही किराये पर रह रहा था। गीता के भाई राजपाल ने बताया कि शुक्रवार रात को सोनू और गीता के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।

    पढ़ें : मनोरोगी महिला को पहले देता था नशे की गोली, फिर करता था दुष्कर्म

    आरोप है कि इसके बाद सोनू ने गीता के साथ पहले तो मारपीट की और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक सोनू पत्नी गीता के शव के पास बैठकर विलाप करता रहा और बाद में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया है कि उसकी पत्नी गीता के किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

    पढ़ें : मायके गई पत्नी के बन गए किसी और से संबंध, पति रोड़ा बना तो दबा दिया गला

    -------

    '' जींद के सफीदों के रहने वाले सोनू अपनी पत्नी गीता पर शक करता था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की है। सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के भाई ने केस दर्ज कराया है।
    -सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज।

    खबरें और भी

    पढ़ें : कार सवार ने यूनिवर्सिटी के सामने से उठाई युवती और फिर रातभर करता रहा दुष्कर्म