विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैलो! कंट्रोल रूम, मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म हो गया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 09:54 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 10:05 AM (IST)

एक व्यक्ति ने देर रात पुलिस थाने में फोन कर कहा कि उसकी पत्नी से दुष्कर्म हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला झूठा निकला।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रोहतक। हैलो कंट्रोल रूम! आप जल्दी मेरे घर आइए। मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म हो गया। यह सूचना शनिवार के देर रात करीब साढ़े नो बजे कंट्रोल रूम को दी गई। पीजीआइ थाना पुलिस गांधी कैंप में पहुंची और जांच की। जांच सूचना झूठी पाई गयी। जिसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल, शनिवार देर रात के समय पुलिस कंट्रोल रुम को एक व्यक्ति नें सूचना दी कि उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हो गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति नें अपना नाम रोहित निवासी गांधी कैंप बताया। सूचना मिलते ही थाना पीजीआइ व थाना महिला से पुलिस तुरंत वहां पहुंची। मौके पर एक व्यक्ति नशे के हालात में जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि उसने पुलिस को झूठी सूचना दे दी है।

पढ़ें : महिला ने घर आए तहसीलदार के साथ बनाई अश्लील वीडियो, फिर मांगे एक करोड़

व्यक्ति को काबू कर पुछताछ की गई। पुछताछ पर युवक की पहचान रोहित पुत्र बरखु निवासी गोलीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वह यहां किराये पर रह रहा था। महिला पुलिस द्वारा रोहित की पत्नी के बयान दर्ज किए गए। महिला ने कहा कि उससे किसी ने दुष्कर्म नहीं किया। पुलिस ने मामलें में कार्रवाई करते हुए पुलिस को झूठी सूचना देने के आरोप में आरोपी रोहित के खिलाफ धारा 182, 510 व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। आरोपी व्यक्ति रोहित को मौके से गिरफ्तार किया गया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ें : 20 हजार दुल्हनें जिन्होंने झेला दर्द, अब जगी न्याय की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।