यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rohtak: चोरी की अजीब घटना, नहीं मिला कुछ तो 15 खंबों से बिजली की तार चुरा ले गए बदमाश; लाखों रुपये थी कीमत
Rohtak Crime दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप में चोरों ने बिजली निगम को बड़ा नुकसान किया है। चोर आईएमटी में सप्लाई देने वाली मेन फेज-2 लाइन की ...और पढ़ें

HighLights
- औद्योगिक माडल टाउनशिप(आइएमटी) के फेज-2 में हुई वारदात, लाखों रुपये थी कीमत
- 15 खंबों से तार गायब मिली, आला अधिकारियों ने किया मौके का मुआयना
- थाना आइएमटी में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, रोहतक। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में चोरों ने बिजली निगम को बड़ा नुकसान किया है। चोर आईएमटी में सप्लाई देने वाली मेन फेज-2 लाइन की तारें चोरी कर ले गए हैं।
एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
तारें किसी एक पोल से नहीं बल्कि साढे चार किलोमीटर लंबी पूरी लाइन की ही गायब कर दी हैं। चोरी हुई इन तारों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में आईएमटी थाना पुलिस ने बिजली निगम के ऑपरेशन सर्कल-2 के एसडीओ अभिमन्यू धनखड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फेज-2 में 4500 मीटर दायरे की तारें चोरी
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि उनके विभाग के आईएमटी एरिया के अस्सिटेंट फोरमैन राजकुमार ने सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने पर फील्ड में निरीक्षण किया था। इस दौरान फेज-2 में 4500 मीटर दायरे की तारें चोरी हुई मिली।
इन तारों में पांच स्पेन और 10 स्पेन की कीमती तारें थी। इस लाइन से आईएमटी के 33 केवी सब स्टेशन को सप्लाई दी जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Haryana Crime: पहले मांगी लिफ्ट फिर चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपये
यह भी पढ़ें: Haryana : प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में शिक्षक आज करेंगे बैठक, पुलिस ने भी अपनी जांच की बढ़ाई गति