Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चंडीगढ़ में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया', पूर्व आप नेता के दावों से पार्टी में मची खलबली

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:45 AM (IST)

    पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का राजदार बताते हुए कहा कि उन्होंने ...और पढ़ें

    पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं (फाइल फोटो)

    पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) में जारी अंदरूनी विवाद के बीच पूर्व आप नेता नवीन जयहिंद ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने चड्ढा को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का राजदार बताते हुए पूरे विवाद को कथित वसूली के पैसे से जुड़ा बताया।

    मीडिया में जारी बयान में जयहिंद ने आरोप लगाया कि दिल्ली और पंजाब से कथित तौर पर वसूली गई रकम को राघव चड्ढा की ओर से कथित तौर पर विदेश ले जाया गया। उन्होंने दावा किया कि यह पैसा पहले सिंगापुर भेजा जाना था, लेकिन बाद में इंग्लैंड ले जाया गया। जयहिंद ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चड्ढा के साथ मारपीट भी की गई।

    कब शुरू हुआ विवाद?

    हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा में आप के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया। इसके बाद चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाया। इन आरोपों के जवाब में राघव चड्ढा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बयान जारी करते हुए इसे सुनियोजित हमला बताया।

    उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है और बार-बार झूठ दोहराकर उसे सच साबित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर एक इंटरनेट मीडिया पर नवीन जयहिंद की इन्हीं मामलों से संबंधित 4 मिनट 4 सेकंड की वीडियो ही डिलिट कर दी गई, इसे लेकर भी नवीन जयहिंद की कड़ी आपत्ति जताई है।

    खबरें और भी