Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohtak News: बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के उद्धाटन से पहले नवीन जयहिंद ने लगाए CET के पोस्टर, बोले- कहां गई युवाओं की नौकरियां

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:44 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज 10 चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करेगी। वहीं बीजेपी के कार्यालय उद्घाटन से पहले रोहतक लोकसभा कार्यालय के बाहर जयहिंद सेना ...और पढ़ें

    बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के उद्धाटन से पहले नवीन जयहिंद ने लगाए CET के पोस्टर।
    बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के उद्धाटन से पहले नवीन जयहिंद ने लगाए CET के पोस्टर।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। बीजेपी मंगलवार को 10 लोकसभा चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन करेगी। इससे पहले ही रोहतक में लोकसभा कार्यालय के बाहर जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने सीईटी के पोस्टर चस्पा दिए हैं। नवीन जयहिंद के फोटो के साथ 65 हजार सीईटी को नौकरियां देने की मांग के पोस्टर दीवारों के चारों तरफ लगा दिए गए है। पोस्टर लगाने का काम देर रात को किया गया है।

    सीईटी पास युवा कई बार कर चुके नौकरी की मांग

    सुबह दीवारों पर पोस्टर लगे देखकर भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। दीवारों पर रंग-रोगन किया जा चुका है। हालांकि अभी फाइनल टच देना बाकी है। बता दें कि नवीन जयहिंद लंबे समय से सीईटी पास युवाओं को नौकरी देने की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार धरने-प्रदर्शन और जुलूस भी निकाला जा चुका है। नवीन जयहिंद 28 जनवरी को जींद में आम आदमी पार्टी की रैली में भी पहुंचे थे।

    आप मुखिया केजरीवाल पर भी किया हमला

    ट्रैक्टर-ट्राली में नोटों की माला बनाकर रोहतक से जींद के लिए गए थे। नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को एसवाईएल के पानी की मांग की थी। जयहिंद ने आरोप लगाया था कि पंजाब में आप की सरकार होने के बावजूद हरियाणा के हक का पानी नहीं मिल रहा है। वैसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हितों की बात करते हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana: BJP के 10 लोकसभा चुनाव कार्यालयों की आज होगी शुरुआत, प्रदेश अध्यक्ष सैनी कुरूक्षेत्र तो CM मनोहर यहां होंगे मौजूद

    30 लाख नौकरियों का दावा भी हुआ फेल

    जयहिंद ने पोस्टर लगाने के मामले में कहा कि जिसने भी पोस्टर लगाए हैं, वो सही है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने युवाओं की शादी करवाने का वादा किया था। लेकिन अभी तक एक भी युवा की शादी नहीं की। साथ ही, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक युवा बेरोजगार हो रहे हैं। 30 लाख नौकरियों को दावा सीएम ने किया है, जनता को बताए, युवाओं को कहां नौकरियां दी गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू, 11 प्रस्ताव तैयार; बजट सत्र पर भी होगी चर्चा