विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले ही जेल से बाहर क्यों आता है राम रहीम? जानें पैरोल और इलेक्शन के बीच का कनेक्शन

Published: Tue, 01 Oct 2024 08:37 AM (IST)

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है। चुनाव आयोग ...और पढ़ें

राम रहीम को मिली 20 दिन की पैरोल। (फाइल फोटो)
राम रहीम को मिली 20 दिन की पैरोल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है राम रहीम।
  2. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मिली पैरोल।

जागरण संवाददाता, रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। वह बीस दिन की सशर्त पैरोल पर बाहर आएगा। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

पैरोल के लिए जेल को भी करना पड़ता है आवेदन

मंगलवार को पैरोल की मंजूरी जिला जेल प्रशासन तक पहुंचने की संभावना है। रोहतक के मंडलायुक्त कार्यालय में भी इसकी सूचना दी जा सकती है। हालांकि इमरजेंसी पैरोल के लिए आवेदन जेल प्रशासन को भी करना पड़ता है और जेल प्रशासन ही मंजूर कर सकता है।

8 सितंबर को ही खत्म हुई थी फरलो की अवधि

सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान से पांच दिन पहले 20 दिन की पैरोल मांगी थी। पैरोल को लेकर अंतिम निर्णय हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को लेना था, क्योंकि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। राम रहीम इसी आठ सितंबर को 21 दिन फरलो की अवधि खत्म होने के बाद जेल में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- राम रहीम का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को दी अनुमति, मांगी थी 20 दिनों की पैरोल

गुरमीत सिंह का पैरोल और चुनाव कनेक्शन

  • 24 अक्टूबर 2020: अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल।
  • 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल।
  • 7 फरवरी 2022: पंजाब में चुनाव था, परिवार से मिलने को 21 दिन की फरलो।
  • 17 जून 2022: हरियाणा नगर निकाय का चुनाव था, 30 दिन की पैरोल।
  • 14 अक्टूबर 2022: आदमपुर उपचुनाव, 40 दिन की पैरोल।
  • 21 जनवरी 2023: हरियाणा में पंचायत चुनाव था, 40 दिन की पैरोल।
  • 20 जुलाई 2023: हरियाणा पंचायत उपचुनाव, 30 दिन की पैरोल।
  • 21 नवंबर 2023: राजस्थान चुनाव, 21 दिन की फरलो।
  • 19 जनवरी 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 50 दिनों के लिए पैरोल।
  • 13 अगस्त 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव, 21 दिन की फरलो।

यह भी पढ़ें- 'भाजपा का असली चेहरा बेनकाब' लीला राम के काले सांड वाले बयान पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा- गुंडई हारेगी मोहब्बत जीतेगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।