विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Rahim: जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने फिर दी 21 दिन की फरलो

Published: Wed, 09 Apr 2025 08:32 AM (IST)Updated: Wed, 09 Apr 2025 08:34 AM (IST)

Ram Rahim News राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रेप केस में सजा काट रहे ...और पढ़ें

राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो (File Photo)
राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो (File Photo)

जागरण टीम, रोहतक। Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम सीधे सिरसा के लिए रवाना हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पौने सात बजे रहीम का काफिला रोहतक की सुनारिया जेल से निकला है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को सिरसा लाया जा रहा है। बता दें कि 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है।

दिल्ली चुनाव से पहले भी मिली थी पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को दिल्ली चुनावों से पहले एक बार फिर पैरोल मिली थी। राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम डेरे में आकर सीधा वह अपनी गुफा में चला गया। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले से सजा मिलने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में आया था।

कब हुई थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना

डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल, 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। डेरा सच्चा सौदा की वेबसाइट के अनुसार, शाह मस्ताना द्वारा उन्हें आश्रम की स्थापना के लिए आदेश दिया गया था ताकि बागर क्षेत्र में लोगों को मुक्ति दी जा सके। इसी आश्रम का बाद में डेरा सच्चा सौदा नाम रख दिया गया।

तीसरा डेरा प्रमुख है राम रहीम

शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख सतनाम महाराज को बनाया गया। ऐसा कहा गया है कि शाह मस्ताना ने साल 1960 में भविष्यवाणी की थी कि ठीक सात साल बाद व तीसरे डेरे प्रमुख के रूप में आएंगे।

इसके बाद 13 अगस्त 1967 में गुरमीत राम रहीम का जन्म हुआ। इस तरह साल 1990 में सतनाम सिंह महाराज ने गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरा की गद्दी सौंपी। उस दौरान एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।