विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में कच्चा बेरी रोड गोदाम में मिला 'सफेद जहर', 80 किलो नकली मावा करवाया नष्ट; लैब भेजे 10 तरह के नमूने

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:31 AM (GMT+05:30)

रोहतक में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कच्चा बेरी रोड स्थित एक गोदाम से 80 किलो नकली मावा जब्त कर नष्ट किया।

रोहतक में कच्चा बेरी रोड गोदाम में मिला 'सफेद जहर' (जागरण फोटो)

रोहतक में कच्चा बेरी रोड गोदाम में मिला 'सफेद जहर' (जागरण फोटो)


HighLights

  1. रोहतक में 80 किलो नकली मावा जब्त कर नष्ट।

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोदाम पर की छापेमारी।

  3. दूध, पनीर सहित 10 नमूने जांच हेतु भेजे।

जागरण संवाददाता, रोहतक। त्योहारों पर आम जनता की थाली में मिठास की जगह जहर परोसने की तैयारी में जुटे मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को कच्चा बेरी रोड स्थित एक गोदाम के फ्रिज से 80 किलो मावा मिला। जांच में खराब पाए जाने पर इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लेकर जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मी नरवाल ने बताया कि मंगलवार को दूध और पनीर के नमूने भी लिए गए। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाइयों और तेल की भी जांच

विभाग ने सोमवार को कुकी, ब्राउनी, काजू कतली, खोवा बर्फी, गुलाब जामुन, काजू, छुआरे, इस्तेमाल किए गए तेल, डोडा बर्फी और चमचम के नमूने लिए थे।

खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाई और केक की दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और निर्माण प्रक्रिया की भी जांच कर रहा है। जिन दुकानदारों के जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं मिले, उन्हें इन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान अभियान जारी रहेगा, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।