Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohtak: मंजीत मर्डर केस से जुड़े दो अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 06:44 AM (IST)

    फाइनेंसर मनजीत डीघल की हत्या करने के दो आरोपितों के साथ पुलिस की आज तड़के करीब 300 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ रोहतक में ही जींद बाईपास पर हुई है। दोनो ...और पढ़ें

    फाइनेंसर मनजीत डीघल की हत्या करने के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    फाइनेंसर मनजीत डीघल की हत्या करने के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जेएनएन, रोहतक। फाइनेंसर मनजीत डीघल की हत्या करने के दो आरोपितों के साथ पुलिस की आज तड़के करीब 3:00 बजे मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश जसबीर निवासी टीबी जिला फतेहाबाद और साहिल निवासी खरखोदा सोनीपत को चार-चार गोलियां लगी है दोनों को pgims के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है।

    मुठभेड़ रोहतक में ही जींद बाईपास पर हुई है। दोनों बदमाशों को सीने में भी गोली लगी हुई है। इसलिए बचने की  उम्मीद काफी कम है। दोनों वेंटिलेटर पर हैं। मनजीत डीघल के स्वजनों ने डीघल टोल प्लाजा पर जाम लगाकर पुलिस को दो दिन का समय दिया था। स्वजनों की मांग एनकाउंटर की थी।

    खबर अपडेट की जा रही है।