Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime News: रोहतक में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान; ये वजह आई सामने

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 01:57 PM (IST)

    रोहतक जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर एक कलयुगी बेटा अपने बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडों से तब तक पीटता रहा। जब तक उस बुजुर्ग ...और पढ़ें

    Rohtak Crime News: बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान। फाइल फोटो
    Rohtak Crime News: बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रोहतक। (Haryana Hindi News) रोहतक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर रिश्तों का कत्ल हुआ है। एक नशेड़ी बेटे ने खाना खाने बैठे अपने बुजुर्ग बाप की जघन्य हत्या कर दी।

    तब तक डंडे मारे जब तक नहीं गई बुजुर्ग की जान 

    आरोपी बेटे ने बुजुर्ग के सिर में तब तक डंडे मारे जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बुजुर्ग बाप की उम्र 80 वर्षीय थी। जब वह अपनी जान बचाने गली में निकला बेटे ने उस पर एक के बाद एक कई लाठियां बरसाई।

    जमीन को लेकर था आपसी विवाद

    हत्या के बाद भागने की बजाय हत्यारा घटनास्थल पर ही बैठा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान चमारिया गांव का 80 वर्षीय चतर सिंह के रूप में हुई। खेत में रहता था। घर खाना खाने आया था। उसके बेटे सत्यवान ने ही डंडों से पीट कर मार डाला। जमीन को लेकर विवाद था।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: 12 करोड़ की ठगी केस में CBI की एंट्री, पुलिस इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Haryana News: सुनारिया जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी ने की आत्महत्या की कोशिश, एक साल पहले ऐसे पकड़ा गया

    खबरें और भी