रोहतक में तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत बेटा घायल
रोहतक में जींद-रोहतक रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। लाखनमाजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश श ...और पढ़ें

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मां की मौत।
HighLights
रोहतक में बाइक दुर्घटना में मां की मौत
जींद-रोहतक रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के भगवतीपुर गांव के पास जींद रोहतक रोड एनएच 352 पर बाइक पर सवार मां और बेटे को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है और उसका बेटा घायल हो गया है।
फिलहाल, लाखनमाजरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। गांव बेरी पाना बैठाण निवासी सुखविंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह 29 मई को अपनी मां सुनीता के साथ बाइक से उनकी मौसी के घर गए थे।
जब वह जींद से अपने गांव बेरी आ रहे थे तो भगवतीपुर गांव के पास जींद रोहतक रोड एनएच 352 पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआइ रोहतक लाया गया। जहां सुखविंद्र को छुट्टी दे दी गई और उनकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।