Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WFI elections: खेल मंत्रालय ने WFI की हाल में चुनी गई बॉडी को किया निलंबित,सरकार के फैसले के बाद साक्षी और पूनिया का बड़ा बयान

    By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 03:36 PM (IST)

    WFI Update खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की हाल में चुनी गई बॉडी को भंग कर दिया। डब्ल्यूएफआई के इस चुनाव में पूर्व WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ...और पढ़ें

    खेल मंत्रालय ने WFI की हाल में चुनी गई बॉडी को किया भंग। फाइल फोटो
    खेल मंत्रालय ने WFI की हाल में चुनी गई बॉडी को किया भंग। फाइल फोटो

    HighLights

    1. खेल मंत्रालय ने WFI की हाल में चुनी गई बॉडी को किया निलंबित
    2. हम चाहेंगे कि इस पद पर कोई महिला आए-विनेश फोगाट
    3. मैंने अभी तक लिखित में कुछ भी नहीं देखा- साक्षी मलिक

    डिजिटल डेस्क, रोहतक।Sports Ministry dissolves Federation of India खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की हाल में चुनी गई बॉडी को भंग कर दिया है। डब्ल्यूएफआई के इस चुनाव में पूर्व WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को नया अध्यक्ष चुना था।

    जिसका साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और बजरंग पूनिया(Bajrang Punia) जैसे पहलवानों ने विरोध किया था। विरोध के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। मलिक के समर्थन में शनिवार को बजंरग पूनिया समेत कुछ पहलवानों ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की बात कही थी।

    खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को रद्द करते कही ये बड़ी बात

    खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह(Sanjay Singh) द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने कहा कि अगले आदेश तक हर तरह की गतिविधि पर रोक रहेगी। WFI को लेकर दिए गए निर्देश में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: WFI Election: कुश्ती संघ की टीम रद्द होने के बाद पहलवान साक्षी मलिक के माता-पिता ने क्या कहा?

    हम चाहेंगे कि इस पद पर कोई महिला आए-विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट ने खेल मंत्रालय के फैसले के बाद कहा कि उम्मीद की एक किरण जगी है। ये बहुत अच्छी खबर है। हम चाहेंगे कि इस पद पर कोई महिला आनी चाहिए ताकि ये संदेश जाए कि महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

    खबरें और भी

     महिलाओं के साथ शोषण होना कोई राजनैतिक नहीं है। उन्होंने अच्छे आदमी को फेडरेशन में लाइए। बजरंग पूनिया ने सरकार के फैसले के बाद कहा कि सरकार ने जो निर्णय लिया गया है वो एकदम सही है।

    मैंने अभी तक लिखित में कुछ भी नहीं देखा- साक्षी मलिक

    इस पूरे मामले में पहलवान साक्षी मलिक ने बयान देते हुए कहा कि "मैंने अभी तक लिखित में कुछ भी नहीं देखा है। मुझे नहीं पता कि केवल संजय सिंह को निलंबित किया गया है या पूरे को।" संस्था को निलंबित कर दिया गया है...हमारी लड़ाई सरकार से नहीं थी। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए है। मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन चाहता हूं कि आने वाले पहलवानों को न्याय मिले।"

    यह भी पढ़ें: डिप्टी CM चौटाला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में माथे पर लगी मिली गोली