Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime: फतेहाबाद के वांटेड को एसटीएफ ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा, गुरुग्राम पुलिस को भी थी कई केस में तलाश

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 01:09 PM (GMT+05:30)

    Rohtak News पुलिस के एक मोस्टवांटेड को गुरुग्राम की सेंट्रल एसटीफ ने शहर के सनसिटी सेक्टर-35 के एरिया से पकड़ा है। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। ...और पढ़ें

    Fatehabad News: फतेहाबाद के वांटेड को एसटीएफ ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा
    Fatehabad News: फतेहाबाद के वांटेड को एसटीएफ ने अवैध हथियार समेत धर दबोचा

    HighLights

    1. गुरुग्राम की सेंट्रल एसटीएफ टीम ने की कार्रवाई, देसी पिस्टल बरामद
    2. फतेहाबाद के भुथन खुर्द गांव के पवन पर कुछ दिन पहले वहीं दर्ज हुआ था केस
    3. गुरुग्राम पुलिस को भी थी कई केस में तलाश

    जागरण संवाददाता, रोहतक। पुलिस के एक मोस्टवांटेड को गुरुग्राम की सेंट्रल एसटीफ ने शहर के सनसिटी सेक्टर-35 के एरिया से पकड़ा है। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। आरोपित पवन फतेहाबाद के गांव भुथन खुर्द का है। पिछले काफी समय से उसका परिवार गुरुग्राम में रह रहा है।

    कई केस में पुलिस का मोस्टवांटेड 

    वहां पर वो कई केस में पुलिस का मोस्टवांटेड था। आरोपित के खिलाफ एसटीएफ के एएसआई रामकरण की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाना में केस दर्ज किया गया है।

    करीब दस दिन पहले आरोपित के खिलाफ अपने पैतृक गांव में जमीन विवाद को लेकर भी फतेहाबाद के सदर थाना में केस दर्ज हुआ था।

    टीम ने छापेमारी कर आरोपित को किया गिरफ्तार

    फतेहाबाद पुलिस की गुरुग्राम में हुई छापेमारी के दौरान आरोपित वहां से बच निकला था। पुलिस को दी शिकायत में एसटीएफ के एएसआई रामकरण ने बताया कि उनकी टीम को मोस्टवांटेड पवन के रोहतक में होने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime: दिल्ली से दवा लेने आई महिला पर युवक ने चाकू से किया हमला, जब बचाने आए लोग तो सनकी ने कर दी फिर ये हरकत

    यह भी पढ़ें:  Jhajjar Fire Incident: फुटवियर की दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की दस गाड़ियां मौजूद