यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamil Nadu Khelo India Youth Games: रिंग में दिखा हरियाणावी पंच का जलवा, एक दर्जन से ज्यादा मुक्केबाजों ने जीते पदक
Tamil Nadu Khelo India Youth Games तमिलनाडु में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने रिंग में दमदार खेल दिखाते हुए 16 पदक हासिल ...और पढ़ें

HighLights
- रिंग में दिखा हरियाणावीं पंच, 16 मुक्केबाजों ने जीते पदक।
- तमिलनाडु में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन।
- सात स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हरियाणा के खाते में रहें।
ओपी वशिष्ठ, रोहतक। Tamil Nadu Khelo India Youth Games तमिलनाडु में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने रिंग में दमदार पंच बरसाते हुए 16 पदक हासिल किए। महिला व पुरूष वर्ग में हरियाणा के 16 मुक्केबाजों ने पदक जीते हैं।
जिसमें सात स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा अब मुक्केबाजी का हब बन गया है। ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं, जहां हरियाणा के मुक्केबाजों का बोलबाला न रहे।
पुरूष वर्ग में इन मुक्केबाजों ने जीते पदक
भार वर्ग नाम पदक
48 किग्रा विशेष स्वर्ण
51 किग्रा आर्यन स्वर्ण
63 किग्रा यशवर्धन स्वर्ण
67 किग्रा अंकुश स्वर्ण
71 किग्रा प्रीत मलिक स्वर्ण
80 किग्रा अरमान स्वर्ण
57 किग्रा अकशत रजत
71 किग्रा कुनाल रजत
48 किग्रा सौरव कांस्य
60 किग्रा अभिषेक कांस्य
महिला वर्ग में इन मुक्केबाजों के पदक
75 किग्रा मुस्कान बेनिवाल स्वर्ण
50 किग्रा आंशू रजत
48 किग्रा डिंपी कांस्य
52 किग्रा मोहिनी कांस्य
54 किग्रा मुस्कान कांस्य
63 किग्रा अंकुर कांस्य
यह भी पढ़ें: Sirsa: पटाखे विस्फोट में तीसरे घायल ने भी तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या तीन; बहन ने पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
हरियाणा में मुक्केबाजी का भविष्य उज्जवल-सिंधु
हरियाणा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल संधु ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 16 मक्केबाजों ने पदक हासिल किए, जिसमें सात स्वर्ण पदक शामिल है। हरियाणा में मुक्केबाजी का भविष्य उज्जवल है।
सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलिंपिक में देश के लिए पदक जीतने का लख्य रखा गया है। उम्मीद है मुक्केबाज इसको पूरा करेंगे।