Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतक में दुकानदार को गोली मारने के 4 घंटे बाद शिक्षक की हत्या, 44 मिनट में दो वारदात को अंजाम; तीन आरोपी नामजद 

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:36 PM (IST)

    रोहतक के कलानौर में मोबाइल ठीक करने से मना करने पर एक युवक ने दुकान मालिक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पीजीआई में भर्ती है। ...और पढ़ें

    दुकानदार को गोली मारने के 4 घंटे बाद शिक्षक की हत्या। फोटो जागरण

    दुकानदार को गोली मारने के 4 घंटे बाद शिक्षक की हत्या। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मोबाइल ठीक न करने पर दुकानदार को गोली मारी।

    2. कलानौर में हुई घटना, दुकानदार गंभीर रूप से घायल।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। कलानौर में मोबाइल ठीक न करने के विरोध में एक युवक ने मोबाइल रिपेयर के दुकान के मालिक को गोली मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दरअसल, कलानौर निवासी मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी विश्वकर्मा धर्मशाला के पास बाबा हरिदास मोबाइल रिपेयर के नाम से दुकान है। शाम को करीब 6 बजे वह अपने भाई के साथ काम कर रहे थे। तभी दो लड़के उनके पास आए और उन्होंने अपना फोन दिखाया। फोन चेक करने के बाद उन्होंने कह दिया कि यह ठीक नहीं होगा।

    फोन ठीक करने से किया मना

    इसके बाद दोनों लड़के दुकान से चले गए। इसके कुछ देर बाद उनके पास अजीत पहलवान नाम के युवक का फोन आया और कहा कि उन लड़कों का फोन ठीक कर दो। जब उन्होंने मना किया तो उसने फोन पर गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और अपने घर पर चले गए।

    आरोप है कि घर जाने के बाद भी अजीत पहलवान का फोन आया और उसने कहा कि तुम पानी की डिग्गी के पास आ जाओ। जब मुकेश वहां पर पहुंचे तो एक बाइक के पास तीन लड़के खड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने मुझे देखा तो उनमें से दो ने मुझे पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    इस दौरान अजीत पहलवान ने हथियार से सीधी उनकी छाती में गोली मार दी। जब वह शोर मचा कर भागने लगा तो आरोपित ने एक गोली उनकी कमर में मारी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

    दुकान पर आता रहता है आरोपित

    मुकेश ने कहा कि आरोपित बौंद कला निवासी अजित पहलवान उनके पास फोन कराने के लिए आता रहा है और अन्य दो लड़कों को वह अपने सामने आने पर पहचान सकते हैं। इसलिए पुलिस की ओर से आरोपित अजीत पहलवान बौंदिया और उसके साथ आए दो लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    घायल युवक के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें आरोपितों को पकड़ने में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    - सतपाल सिंह, थाना प्रभारी, कलानौर।