Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohtak Crime News: शराब पार्टी के बाद होटल के बाहर आए दो दोस्तों को मारी गोली, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    By Rahul Kumar Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:58 AM (IST)

    Rohtak News सुखपुरा चौक पर रविवार की रात दो बजे दो युवकों को कुछ लोगों ने गोली मारी दी। गोली पीड़ित के मुंह पर लगी है। शराब पार्टी करने के बाद जब वह ...और पढ़ें

    शराब पार्टी कर होटल के बाहर आए दो दोस्तों को मारी गोली। फाइल फोटो
    शराब पार्टी कर होटल के बाहर आए दो दोस्तों को मारी गोली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. शराब पार्टी कर होटल के बाहर आए दो दोस्तों को मारी गोली।
    2. शहर के सुखपुरा चौक पर रात दो बजे हुई वारदात।
    3. होटल के बाहर पार्किंग साइट पर अज्ञात युवकों से हुआ झगड़ा।

    जागरण संवाददाता, रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर रविवार-सोमवार की रात दो बजे दो युवकों को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली दोनों युवकों के मुंह पर लगी है। गंभीर रूप से घायल सुखपुरा चौक निवासी 25 वर्षीय शिव और खिड़वाली निवासी 27 वर्षीय अजय हुड्डा को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है।

    शराब पार्टी के बाद बाहर खड़े युवकों से हुआ झगड़ा

    चिकित्सकों के अनुसार अजय हुड्डा के गोली मुंह पर लगने के बार पेट में चली गई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि शिव और अजय रविवार रात को सुखपुरा चौक के किंग स्टार होटल में अपने दाेस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे।

    रात करीब दो बजे वो दोनों पार्टी खत्म कर घर जाने के लिए होटल से बाहर आए। होटल के सामने रोड पर खड़ी अपनी गाड़ी के पास जब वो पहुंचे तो उनकी वहां पहले से खड़े कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें: Bhiwani News: सुशासन दिवस पर CM ने किया था ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल लांच, ज्वाइनिंग न मिलने से कर्मचारी खा रहे हैं ठोकरें

    शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    शिव और अजय को गोली मुंह पर लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सुखपुरा चौकी और पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

    खबरें और भी

    एसएचओ इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। पूरी वारदात जानने के लिए पुलिस होटल व आसपास के अन्य संस्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए आए थे कन्यादान स्कीम के तहत पैसे, बदमाशों ने खाते से ऐसे किया साफ; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा