विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य को दी कई सौगात, बिजली सस्ती होने का भी दिया संकेत

By Ankit KumarEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 05:14 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य को कई सौगात दी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं के लिए मीटर व्यवस्था में बदलाव और बेहतर बिजली आपूर्ति का आश्वासन भी दिया।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य को दी कई सौगात, बिजली सस्ती होने का भी दिया संकेत
केंद्रीय मंत्री ने राज्य को दी कई सौगात, बिजली सस्ती होने का भी दिया संकेत

जेएनएन, रोहतक। केंद्रीय बिजली एवं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को रोहतक पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य की जनता को ऊर्जा मंत्रालय की ओर से कई सौगात दी। इनमें बिजली के स्मार्ट मीटर और  विभाग में नई भर्तियों की सौगात खास रही।

केंद्रीय मंत्री की सौगात के बाद अब हरियाणा में बेहद कम समय में बिजली उपभोक्ताओं को मीटर मिल सकेगा। पुरानी व्यवस्था के तहत राज्य में यह मीटर 30 दिन में मिलता था, लेकिन अब यह 7 दिन में उपलब्ध रहेगा। नई व्यवस्था के साथ यह सुविधा जुलाई से शुरू हो जाएगी। साथ ही सूबे में बिजली दरों के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की भी योजना है। केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले समय में बिजली भी सस्ती हो सकती है। इसका फायदा राज्य के सभी हिस्सों में लोगों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे गांधी जी, हत्‍या के कारण बच गई : उमा भारती

बिजली विभाग में मीटर के अलावा सरकार कई और भी सुविधाओं को बेहतर करने जा रही है। इनके तहत उपभोक्ताओं को SMS के जरिये जानकारी मिलेगी, रोजगार और बिजली के सुचारू संचालन के लिए नई भर्तियां भी की जाएंगी। वहीं 24 घंटे बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए सरकार यूथ अवेयरनेस प्रोग्राम चलाएगी। केंद्रीय मंत्री ने लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का इतिहास खंगाला जाए और जो काम करना नहीं चाहते हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। पीयूष गोयल इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले और राज्य के सियासी हालातों पर चर्चा की।  

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की लड़ाई हुई तेज, पंजाब की तर्ज पर हुड्डा को कमान सौंपने की मांग