विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'BJP सिर्फ चेहरा बदलने में लगी लेकिन कांग्रेस...', लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा

Published: Tue, 26 Mar 2024 08:21 PM (GMT+05:30)

मंगलवार को अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा।
लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा।

जागरण संवाददाता, रोहतक। भाजपा ने पहले अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बदला और अब लोकसभा के पांच सांसदों का चेहरा बदल डाला है। यानी भाजपा सिर्फ चेहरे बदलने में लगी हुई है जबकि, कांग्रेस और हरियाणा की जनता सरकार बदलने के मिशन पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वे मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वे खुद हैं हरियाणा में विपक्ष नेता- हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के सवाल पर कहा कि जल्द सूची जारी होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे खुद को हरियाणा में विपक्ष के नेता हैं और आगे विधानसभा चुनाव की तैयारी भी करनी है। सैलजा, सुरजेवाला व अन्य नेताओं को चुनाव लड़ना चाहिए। रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, लेकिन प्रत्याशी का चयन पार्टी आलाकमान को करना होता है।

कांग्रेस 36 बिरादरी का पार्टी, जात-पात की राजनीति नहीं करती- हुड्डा

पत्रकारों से बातचीत में राजकुमार सैनी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि 32 दलों द्वारा दिल्ली में एआइसीसी ऑफिस जाकर इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की गई है। जहां तक हरियाणा का विषय है, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी या उसके प्रमुख राजकुमार सैनी का कांग्रेस में शामिल होने का सवाल ही नहीं है। क्योंकि, ना तो वो कांग्रेस में शामिल हुए, ना ही कांग्रेस के सदस्य बने। इसलिए किसी गैर-कांग्रेसी नेता के कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कोरी अफवाह है। कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है और वो कभी जात-पात की राजनीति नहीं करती। कांग्रेस में जात-पात और जातिवादी मानसिकता की कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें: मतदाताओं को यहां मिलेगी वोट डालने की मतदाता पर्ची, घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित सारी नई जानकारी; जानें पूरी खबर

भूमि सुधार कानून मान्यता पर बोले हुड्डा

उन्होंने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया और हरियाणा के ब्राह्मण, ओबीसी व एससी समाज को बधाई दी। क्योंकि, उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए भूमि सुधार कानून को मान्यता दी है। उच्च न्यायालय ने इसे पूरी तरह संवैधानिक करार देते हुए इसकी सराहना भी की है। इन तमाम वर्गों को मालिकाना हक दिलवाने के लिए कांग्रेस सरकार ने भूमि अधिनियम 2010 लागू किया था।

लेकिन, 2018 में भाजपा सरकार ने उस कानून को निरस्त कर दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को बार-बार विधानसभा में भी उठाया। लेकिन बहुमत के जोर पर भाजपा ने 2010 के कानून में संशोधन करके लाभार्थियों से जमीन वापिस लेने का कानून पास कर दिया। बीजेपी ने लाभार्थियों से जमीन खाली करवाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी। इसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट पहुंच गया।

अपराधी बेखौफ वारदातों को दे रहे अंजाम

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर टिप्पणी करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के सामने आज यह सबसे विकराल समस्या है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आमजन डर के साये में जी रहा है। ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यहां पर बूथ पर जाने की झंझट खत्म, ये मतदाता अब घर से डाल पाएंगे वोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।