विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah ने हरियाणा में किया मिशन-2024 का आगाज, जमकर की CM मनोहर लाल की तारीफ; भूपेंद्र हुड्डा को दिया चैलेंज

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 18 Jun 2023 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2023 06:36 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरसा में गौरवशाली भारत रैली को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर हरियाणा के ...और पढ़ें

हरियाणा में अमित शाह ने किया मिशन-2024 का आगाज। जागरण
हरियाणा में अमित शाह ने किया मिशन-2024 का आगाज। जागरण

सिरसा, जागरण संवाददाता। Amit Shah Sirsa Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सिरसा में बीजेपी (BJP) की 'गौरवशाली भारत रैली' को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। अमित शाह ने संबोधन में कहा कि देश पर जब भी संकट आया है तो पंजाब और हरियाणा का भूमि ने देश लिए बलिदान दिया है। शाह ने कहा कि हरियाणा की माताओं ने देश को अनेक बलिदानी दिए।

अमित शाह ने गेहूं और धान की खरीद के मुद्दे पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "मैं भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज करता हूं कि वे हिसाब लेकर आएं कि सबसे ज्यादा गेहूं-धान किसने खरीदा। सबसे ज्यादा मोदी सरकार ने खरीदा है।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि नौ साल पहले दुश्मन सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे, पैरों से अपमान करते थे और सोनिया और पीएम मनमोहन चुप रहते थे। उन्होंने कहा कि मोदी के निर्देश पर सेना ने 10 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कोरोना पर भी राजनीति की। राहुल गांधी ने मोदी टीका बताया और फिर राहुल बाबा ने रात के अंधेरे में खुद भी टीका लगवाया।

हुड्डा पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा सरकार थ्री डी सरकार थी। दरबारी की सरकार, दामाद की सरकार और डीलरों की सरकार। वहीं, मनोहर लाल ने तीनों को समाप्त किया। शाह ने कहा कि पहले सीएम रोहतक के अलावा किसी की चिंता नहीं करता था। मनोहर लाल ने मोदी की योजनाओं को पूरे तरीके से लागू कराया है। शाह ने भूपेंद्र हुड्डा से सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को क्या मिला।

शाह ने आगे कहा कि आज देश में दो गाड़ी बनती है तो एक गाड़ी हरियाणा से बनकर जाती है। चौधरी देवीलाल ने किसानों के लिए सपने देखे थे और किसी ने पूरे नहीं किए, लेकिन मोदी जी ने किए। पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि पूरा देश नशा मुक्त होना चाहिए। हरियाणा से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

शाह ने की हरियाणा सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा और प्रदेश सरकार की नीतियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जब भी देश के लिए खेलों में मेडल आता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा का होता है। उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खिलाड़ी और खेल के लिए प्रोत्साहन की बात की, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा दिल दिखा खेल और खिलाड़ियों के लिए काम किया।"

अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भावांतर भरपाई योजना लेकर आए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। देश की 50 फीसदी गाड़ियों का निर्माण हरियाणा में होता है और विकास दर में हरियाणा अभूतपूर्व वृद्धि कर रहा है।

सीएम खट्टर ने पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

बता दें कि गौरवशाली भारत रैली में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिपल्ब देव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इनके अलावा, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह, स्थानीय सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई विधायक भी रैली में पहुंचे।

शाह की रैली के बाद गडकरी, अनुराग और राजनाथ करेंगे रैलियां

गृह मंत्री की सिरसा रैली के बाद हरियाणा में तीन बड़ी रैलियां और होनी हैं। सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, करनाल में अनुराग ठाकुर और अंबाला में राजनाथ सिंह लोकसभा स्तर की रैलियां करेंगे। शाह की सिरसा रैली के बाद कार्यकर्ता इन सभी रैलियों के लिए उत्साहित होकर मेनहत करेंगे और उसी मंत्र पर आगे बढ़ेंगे, जो सिरसा की रैली में मिशन 2024 को लेकर शाह की ओर से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में पुलिस भर्ती में NCC कैडेट्स को प्राथमिकता, लंबे-तगड़े युवाओं को भी मिलेंगे अतिरिक्त अंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।