Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोई चपरासी का पद नहीं छोड़ता मैंने तो CM की कुर्सी छोड़ी, हरियाणा में बोले अरविंद केजरीवाल

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 24 Sep 2024 06:17 PM (IST)

    Arvind Kejriwal in Haryana अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के सिरसा (Haryana Assembly Elections) में रोड शो किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    रानियां में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाला । जागरण
    रानियां में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाला । जागरण

    HighLights

    1. हरियाणा के सिरसा में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो
    2. आप के उम्मीदवार हरपिंदर सिंह के पक्ष में निकाला रोड शो
    3. केजीरवाल ने कहा कि उनके कट्टर विरोधी भी उन्हें भ्रष्ट नहीं मानते

    पीटीआई, चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें 'चोर' के तौर पर पेश करना चाहती थी, लेकिन उनके 'सबसे कट्टर दुश्मन' भी मानते हैं कि वह भ्रष्ट नहीं हैं।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने 5 अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरपिंदर सिंह के पक्ष में हरियाणा के सिरसा में रानिया विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

    आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने और पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

    आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बाद में दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बिना किसी कारण के साढ़े पांच महीने जेल में बिताने पड़े।

    केजरीवाल ने कहा...

    मेरी क्या गलती थी? मेरी गलती यह है कि मैं 10 साल तक दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा। मैंने गरीबों के बच्चों के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बनवाए। पहले दिल्ली में 7-8 घंटे बिजली कटौती होती थी। लेकिन अब चौबीसों घंटे बिजली आती है।

    मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी। मेरी गलती यह है कि मैंने बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा शुरू की। दिल्ली और पंजाब में बहुत सारे काम किए गए। कोई भी भ्रष्ट व्यक्ति यह नहीं कर सकता।

    केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में बिजली मुफ्त कर दी। इस परियोजना में 3 हजार करोड़ रुपये लगे। उन्होंने कहा कि अगर मैं चोर होता तो मैं 3,000 करोड़ रुपये अपनी जेब में रख सकता था। केजरीवाल ने कहा कि मैंने गरीबों के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाए। इसमें बहुत खर्चा हुआ। अगर मैं भ्रष्ट होता तो इसे अपनी जेब में रख सकता था।

    यह भी पढ़ें- Kumari Selja Interview: 'मेरी रगों में कांग्रेस का खून', BJP के ऑफर पर सैलजा का जवाब; CM पद की दावेदारी पर भी बोलीं सांसद

    मैं पूछना चाहता हूं चोर कौन है: केजरीवाल

    भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी राज्य में पार्टी सत्ता में है, वहां बिजली काफी महंगी है। हरियाणा में बिजली मुफ्त नहीं है, यहां बिजली बहुत महंगी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि चोर कौन है। वह जो बिजली मुफ्त करता है या वह जो बिजली महंगी करता है।

    खबरें और भी

    भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे जेल में क्यों डाला? मैं ईमानदार हूं। मेरी ईमानदारी पर वे चोट पहुंचाना चाहते हैं।

    केजरीवाल ने कहा...

    कट्टर से कट्टर दुश्मन भी कहते हैं कि केजरीवाल कुछ भी हो सकता है लेकिन भ्रष्ट नहीं है। मुझे जेल में मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने मेरी दवाएं बंद कर दीं। मैं मधुमेह से पीड़ित हूं। मैं 10 साल से इंसुलिन ले रहा हूं। उन्होंने मेरा इंसुलिन तक बंद कर दी। मुझे नहीं पता कि वे मेरे साथ क्या करना चाहते थे।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मेरा संकल्प तोड़ना चाहते थे। लेकिन वे नहीं जानते कि मैं हरियाणा से हूं। आप किसी का संकल्प तोड़ सकते हैं। लेकिन हरियाणा वालों का नहीं। आप नेता ने कहा कि वह यहां वोट मांगने आए हैं 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

    आज के दौर में कोई चपरासी का पद भी नहीं छोड़ता

    दिल्ली के पूर्व  सीएम ने कहा कि मैं यहां वोट मांगने आया हूं। सत्ता पाने के लिए नहीं। मैं सत्ता छोड़कर आया हूं। मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। आज के दौर में कोई चपरासी का पद भी नहीं छोड़ता। किसी ने मेरा इस्तीफा नहीं मांगा।

    आप नेता ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो उन्हें उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार हैं तो मुझे वोट दें। अगर आप मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हैं और मुझे जिताते हैं तो मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।

    यह भी पढ़ें- 'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया कि मां को आंखें दिखाए...', केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछे 5 सवाल